आइसीसी कर्मी कल पैदल ड्यूटी पर जायेंगे

Published at :31 Mar 2016 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
आइसीसी कर्मी कल पैदल ड्यूटी पर जायेंगे

घाटशिला : मऊभंडार लेडिज क्लब के तत्वावधान में 1 अप्रैल की सुबह 7.55 बजे वाक टू वर्क डे कार्यक्रम होगा. इसके तहत आइसीसी कारखाना और जेनरल कार्यालय के कर्मचारी व अधिकारी मऊभंडार गेस्ट हाउस से पैदल ही कारखाना गेट के लिए रवाना होंगे. लेडिज क्लब की अध्यक्ष पापिया चौधरी ने आइसीसी के महाप्रबंधक को लिखे […]

विज्ञापन

घाटशिला : मऊभंडार लेडिज क्लब के तत्वावधान में 1 अप्रैल की सुबह 7.55 बजे वाक टू वर्क डे कार्यक्रम होगा. इसके तहत आइसीसी कारखाना और जेनरल कार्यालय के कर्मचारी व अधिकारी मऊभंडार गेस्ट हाउस से पैदल ही कारखाना गेट के लिए रवाना होंगे. लेडिज क्लब की अध्यक्ष पापिया चौधरी ने आइसीसी के महाप्रबंधक को लिखे पत्र में कहा है

कि वाहनों से निकलने वाले जहरीले धुआं से पर्यावरण और मानव पर खतरा उत्पन्न हो रहा है. इसलिए आइसीसी के पदाधिकारी व कर्मचारी एक दिन वाहन का इस्तेमाल नहीं करें. जेनरल ऑफिस से शाहिद ने दूरभाष पर बताया कि कार्यक्रम के बाद जीएम कार्यालय परिसर में पौधरोपण होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola