घाटशिला पंचायत में जलमीनार की मांग

Published at :17 Mar 2016 4:31 AM (IST)
विज्ञापन
घाटशिला पंचायत में जलमीनार की मांग

घाटशिला : घाटशिला पंचायत में जलमीनार की व्यवस्था करने और खराब चापानलों की मरम्मत की मांग पर राजस्टेट के ग्रामीणों ने बुधवार को कार्यपालक दंडाधिकारी देवेंद्र कुमार दास को तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा. ग्रामीणों का नेतृत्व समाज सुरक्षा समिति के सचिव सिमंतो बारीक ने किया. ज्ञापन में कहा गया है कि राजस्टेट में पेयजलापूर्ति की […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला पंचायत में जलमीनार की व्यवस्था करने और खराब चापानलों की मरम्मत की मांग पर राजस्टेट के ग्रामीणों ने बुधवार को कार्यपालक दंडाधिकारी देवेंद्र कुमार दास को तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा. ग्रामीणों का नेतृत्व समाज सुरक्षा समिति के सचिव सिमंतो बारीक ने किया. ज्ञापन में कहा गया है कि राजस्टेट में पेयजलापूर्ति की व्यवस्था नहीं है.

यहां के अधिकांश चापानल खराब हैं. क्षेत्र के अधिकांश परिवार गरीब हैं. कोई रिक्शा चला कर परिवार पालता है, तो कोई मजदूरी कर. महिलाओं को पानी के लिए दूर-दूर भटकना पड़ता है. भाटा जोड़ नाला पर चेकडैम निर्माण की मांग की. मौके पर श्याम बहादुर सोनार, बुधु नमाता, ब्रआ नमाता, जय चंद, विशाल नमाता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola