जरुरतमंदों को शीघ्र निर्गत करो राशन कार्ड

Published at :27 Feb 2016 1:34 AM (IST)
विज्ञापन
जरुरतमंदों को शीघ्र निर्गत करो राशन कार्ड

घाटशिला : समाज सुरक्षा समिति ने राशन कार्ड बनाने में गड़बड़ी और नया राशन कार्ड बनाने की मांग पर शुक्रवार को घाटशिला के दाहीगोड़ा सर्कस मैदान से जुलूस निकाला और अनुमंडलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. जुलूस का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष सुदर्शन बेहरा, सचिव सिमंतो बारीक, पूनम बेहरा आदि ने किया. जुलूस में शामिल पुरुष और […]

विज्ञापन

घाटशिला : समाज सुरक्षा समिति ने राशन कार्ड बनाने में गड़बड़ी और नया राशन कार्ड बनाने की मांग पर शुक्रवार को घाटशिला के दाहीगोड़ा सर्कस मैदान से जुलूस निकाला और अनुमंडलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. जुलूस का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष सुदर्शन बेहरा, सचिव सिमंतो बारीक, पूनम बेहरा आदि ने किया. जुलूस में शामिल पुरुष और महिलाएं राशन कार्ड के नाम पर फॉर्म भराना बंद करो, जरूरतमंदों को राशन कार्ड निर्गत करो का नारा लगा रहे थे.

जुलूस मुख्य पथ का परिभ्रमण करते हुए अनुमंडल कार्यालय पहुंचा और अनुमंडल कार्यालय का घेराव किया. इसके बाद पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने एसडीओ संतोष कुमार गर्ग को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में जरूरतमंद परिवारों को राशन देने की मांग की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola