18 मई तक पार्ट टू के फॉर्म भरने का काम ठप

घाटशिला कॉलेज शिक्षकेतर कर्मियों की हड़ताल जारी, प्रधान सचिव का आदेश बेअसरघाटशिला : घाटशिला कॉलेज के शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के कर्मचारियों पर सरकार के प्रधान सचिव के आदेश का कोई असर नहीं पड़ रहा है. गुरुवार को भी कॉलेज के कर्मचारी संघ के बैनर तले हड़ताल पर रहे. कर्मचारियों के उग्र आंदोलन को देखते हुए […]
घाटशिला कॉलेज शिक्षकेतर कर्मियों की हड़ताल जारी, प्रधान सचिव का आदेश बेअसर
घाटशिला : घाटशिला कॉलेज के शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के कर्मचारियों पर सरकार के प्रधान सचिव के आदेश का कोई असर नहीं पड़ रहा है.
गुरुवार को भी कॉलेज के कर्मचारी संघ के बैनर तले हड़ताल पर रहे. कर्मचारियों के उग्र आंदोलन को देखते हुए गुरुवार को कॉलेज में बीए, बीकॉम और बीएससी द्वितीय वर्ष का परीक्षा फार्म नहीं भरा गया.
परीक्षा फार्म भरने के लिए कॉलेज में तो छात्र-छात्राएं पहुंचे, परंतु कंट्रोल रूम के पास कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य के आदेश से एक नोटिस लगा है कि 18 मई से पार्ट-टू का परीक्षा फार्म भरा जायेगा. प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि 18, 19, 20 और 21 मई तक विलंब शुल्क के साथ फार्म भरा जायेगा.
चार कर्मचारी काम पर लौटे
हड़ताल की अवधि जैसे-जैसे 90 दिन की ओर बढ़ रही है, हड़ताली कर्मचारियों में सर्विस ब्रेक होने का भय सताने लगा है. घाटशिला कॉलेज के 4 कर्मचारी काम पर वापस लौट गये हैं. बैजू मुमरू ने कहा कि वे छह मई को ही हड़ताल से वापस लौट गये हैं. उन्होंने कहा कि पहले वे अपनी जिंदगी देखेंगे, इसके बाद संघ. अगर जिंदगी रही, तो संघ के बैनर तले आंदोलन होते रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










