कमारीगोड़ा मवि में सम्मान समारोह

चाकुलिया : चाकुलिया के कमारीगोड़ा मध्य विद्यालय में शनिवार को प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चंडी चरण दास की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में विद्यालय के प्रभारी एचएम स्वपन कुमार राय को माला पहना कर और उपहार देकर सम्मानित किया गया. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सनातन दास ने कहा कि […]
चाकुलिया : चाकुलिया के कमारीगोड़ा मध्य विद्यालय में शनिवार को प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चंडी चरण दास की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में विद्यालय के प्रभारी एचएम स्वपन कुमार राय को माला पहना कर और उपहार देकर सम्मानित किया गया.
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सनातन दास ने कहा कि स्वपन कुमार राय 30 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं. उनके स्वागत में समारोह का आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि श्री राय बीते दस वर्षों से विद्यालय में सेवा दे रहे हैं. विद्यालय को उनकी कमी हमेशा खलेगी. समारोह में श्री राय ने विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को पुस्तक दिया. इस अवसर पर सुधाकर दास, विशु मुंडा, विमल दास, नीलकांत दास, गंगा दास, पापुन दास समेत अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




