प्रमुख, उप प्रमुख व कांग्रेस प्रभारी हारे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Dec 2015 7:40 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की प्रमुख श्रुति देवगम, उप प्रमुख जगदीश भकत, दामपाड़ा के कांग्रेस प्रभारी मोनो सामद, गोपालपुर की मुखिया रीता मुंडा, बड़ाजुड़ी के कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष विक्रम मुर्मू, काशिदा के मुखिया पति सह भाजपा नेता सपन मुंडा और धर्मबहाल के मुखिया रतन मुर्मू वर्ष 2015 का पंचायत चुनाव हार गये हैं. विदित हो […]
विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की प्रमुख श्रुति देवगम, उप प्रमुख जगदीश भकत, दामपाड़ा के कांग्रेस प्रभारी मोनो सामद, गोपालपुर की मुखिया रीता मुंडा, बड़ाजुड़ी के कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष विक्रम मुर्मू, काशिदा के मुखिया पति सह भाजपा नेता सपन मुंडा और धर्मबहाल के मुखिया रतन मुर्मू वर्ष 2015 का पंचायत चुनाव हार गये हैं. विदित हो कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रमुख श्रुति देवगम ने इस चुनाव में जिला परिषद अंश 15 से जिला परिषद सदस्य पद पर चुनाव लड़ा था. उन्हें झामुमो समर्थित प्रत्याशी तुलसी बाला मुर्मू ने 1739 मतों से पराजित कर दिया. तुलसी बाला मुर्मू को चुनाव में 8192 मत मिले तो श्रुति देवगम को 6453 मत मिले.
काशिदा की मुखिया तारामनी मुंडा ने इस चुनाव में जिला परिषद अंश 17 से जिला परिषद सदस्य पद पर चुनाव लड़ा. मतगणना के बाद प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस चुनाव में तीसरे स्थान पर रहीं. इस चुनाव में विजयी जिला परिषद सदस्य की प्रत्याशी देवयानी मुर्मू को 8350 मत मिले तो सबीता मार्डी को 7912 और तारामनी मंुडा को 4129 मत मिले. उप प्रमुख जगदीश भकत को चुनाव में 417 मत हासिल हुए तो उनके प्रतिद्वंदी कमल बेरा को 700 मत मिला.
धर्मबहाल के मुखिया सह इस चुनाव में पंचायत समिति सदस्य पद के अभ्यर्थी भी चुनाव हार गये. दामपाड़ा के कांग्रेस प्रभारी मोनो सामद ने इस चुनाव में बड़ाजुड़ी से मुखिया अभ्यर्थी के रूप में चुनाव लड़ा. उन्हें किरिटी सिंह ने पराजित किया. वहीं बड़ाजुड़ी के कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष विक्रम मुर्मू भी चुनाव हार गये हैं.
धालभूमगढ़ : चेतन मुर्मू ने बचायी झामुमो की लाज
धालभूमगढ़. धालभूमगढ़ झामुमो के प्रखंड कार्यालय सचिव चैतन मुर्मू ने जुगीशोल पंचायत से पंचायत समिति सदस्य पद का चुनाव जीत कर पार्टी की लाज बचा ली है. प्रखंड क्षेत्र के प्रखंड स्तरीय पार्टी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य चुनाव हार गये हैं. अन्य कई पार्टियों के समर्थक भी पंचायत चुनाव हार गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




