East Singhbhum News : धमाका स्थल से सेना ने लिए नमूने गड्ढे को बालू से भरकर किया समतल

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : धमाका स्थल से सेना ने लिए नमूने गड्ढे को बालू से भरकर किया समतल

शक्तिशाली बम डिफ्यूज करने के बाद सेना के अधिकारियों ने किया निरीक्षण

विज्ञापन

बहरागोड़ा. बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपड़ा-नागुड़साई में मिले शक्तिशाली बम को सफलतापूर्वक डिफ्यूज करने के बाद बुधवार की शाम भारतीय सेना के उच्च अधिकारियों ने विस्फोट स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी जांच सुनिश्चित करने के लिए सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. सेना की टीम आगे के परीक्षण और फॉरेंसिक जांच के लिए विस्फोट स्थल से कुछ नमूने और सामग्री भी अपने साथ ले गयी है. निरीक्षण दल में लेफ्टिनेंट कर्नल धर्मेंद्र कुमार और कैप्टन आयुष कुमार के साथ बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा शामिल थे. सैन्य अधिकारियों ने विस्फोट के बाद बने गड्ढे की बारीकी से जांच की. इस जांच का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि क्षेत्र में अब कोई विस्फोटक सामग्री या उसका अंश शेष न रह जाये, जिससे भविष्य में किसी प्रकार का खतरा हो. सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए, सेना के निर्देश पर विस्फोट से बने गड्ढे को बालू से भरकर पूरी तरह समतल कर दिया गया.

मुखिया व थाना प्रभारी से एनओसी ले गयी टीम

मिशन की आधिकारिक समाप्ति के तहत सेना की टीम ने स्थानीय मुखिया राम मुर्मू और थाना प्रभारी से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त किया. यह औपचारिकता दर्शाती है कि ऑपरेशन पूरी तरह सफल और सुरक्षित रहा है. इस सफल अभियान के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola