ससुराल में नहाने जाने के दौरान चाकुलिया के दीपक को कुत्ते ने काटा

Updated:
विज्ञापन

चाकुलिया के उदाल निवासी दीपक धावरिया को धालभूमगढ़ में नहाने के दौरान कुत्ते ने काटा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में युवक को एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया।

विज्ञापन

चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत कालापाथर पंचायत स्थित उदाल निवासी दीपक धावरिया को शनिवार की दोपहर कुत्ते ने काट लिया. घटना के तुरंत बाद दीपक चाकुलिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. जहां डॉ आर एन शर्मा की देखरेख में दीपक को एंटी रेबीज वैक्सीन दिया गया. दीपक ने बताया कि धालभूमगढ़ में उनका ससुराल है. ससुर के देहांत होने पर वे धालभूमगढ़ गए थे. वहीं तालाब में नहाने जाने के दौरान ही कुत्ते ने उनके पांव में काट लिया. इसके बाद इलाज के लिए चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola