रिजर्व में रखे कर्मियों को नहीं मिला पैसा

Published at :20 Dec 2015 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
रिजर्व में रखे कर्मियों को नहीं मिला पैसा

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर मारवाड़ी हाई स्कूल में मतगणना कार्य के लिये रिजर्व में रखे 40 कर्मचारियों को राशि का भुगतान किया गया. मतगणना का कार्य में लगे सुपरवाईजर को 350 तथा सहायक सुपरवाइजर को 250 रुपये शनिवार को दिया गया. लेकिन रिजर्व में रखे 40 कर्मचारियों को चुनाव कार्य का राशि नहीं दिया गया. रिजर्व […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर मारवाड़ी हाई स्कूल में मतगणना कार्य के लिये रिजर्व में रखे 40 कर्मचारियों को राशि का भुगतान किया गया. मतगणना का कार्य में लगे सुपरवाईजर को 350 तथा सहायक सुपरवाइजर को 250 रुपये शनिवार को दिया गया. लेकिन रिजर्व में रखे 40 कर्मचारियों को चुनाव कार्य का राशि नहीं दिया गया.

रिजर्व में रखे संजय कुमार, दिनेश प्रसाद, लाल मोहन महतो, सच्चिदानंद सिंह, आर जोंको, रोहित कुमार महतो, उमेश प्रसाद सिंह आदि कर्मचारियों ने कहा कि सुबह 8 बजे से मारवाड़ी स्कूल में जमे हुये हैं. दिन भर बैठा कर रखा गया. कुछ भी काम नहीं लिया गया. कर्मचारियों ने कहा कि काम करने को तैयार है.

इस संबंध में सभी कर्मचारी अनुमंडल पदाधिकारी नंद किशोर गुप्ता से मिले. एसडीओ ने कहा कि रिजर्व कर्मचारियों को राशि देना है, ऐसा दिशा निर्देश नहीं मिला है. रिजर्व में रखे कर्मचारी रेलवे, पथ निर्माण विभाग , एलआईसी, सिंचाई विभाग से है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola