मतगणना : सील रही घाटशिला कॉलेज रोड

घाटशिला : घाटशिला कॉलेज और जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय को त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव 2015 का मतगणना केंद्र बनाये जाने के कारण शनिवार को घाटशिला कॉलेज रोड शील रही. सड़क पर जगह- जगह बेरियर लगायी गयी थी. बेरियर के पास पुलिस कर्मी तैनात थे. इस सड़क पर सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक […]
घाटशिला : घाटशिला कॉलेज और जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय को त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव 2015 का मतगणना केंद्र बनाये जाने के कारण शनिवार को घाटशिला कॉलेज रोड शील रही. सड़क पर जगह- जगह बेरियर लगायी गयी थी. बेरियर के पास पुलिस कर्मी तैनात थे. इस सड़क पर सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक वाहनों का परिचालन ठप रहा.
बाइक, साइकिल और चार पहिया वाहनों का परिचालन नहीं हुआ. फुलडुंगरी के पास बेरियर लगायी गयी थी तो दूसरी तरफ गोपालपुर रेलवे क्रॉर्सिंग और जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय के पास. ताकि वाहनों को मतगणना केंद्र तक जाने से रोका जा सके. एसडीओ, एसडीपीओ समेत अन्य पदाधिकारियों की वाहनों को छोड़ कर मतगणना केंद्रों तक अन्य वाहन का परिचालन ठप रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




