जिप अंश 23 जगन्नाथ महतो आगे

Published at :20 Dec 2015 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
जिप अंश 23 जगन्नाथ महतो आगे

घाटशिला : चाकुलिया प्रखंड की सात पंचायतों के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा शनिवार को देर रात तक गयी. माटियाबांधी, बर्ड़ीकानपुर, कालापाथर, चालुनिया, सिमदी, बिरदो, बेंद पंचायत के वार्ड सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य के परिणामों की घोषणा की गयी. देर रात तक जिला परिषद सीटों की घोषणा नहीं हुई थी. इस प्रखंड पंचायतों की […]

विज्ञापन

घाटशिला : चाकुलिया प्रखंड की सात पंचायतों के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा शनिवार को देर रात तक गयी. माटियाबांधी, बर्ड़ीकानपुर, कालापाथर, चालुनिया, सिमदी, बिरदो, बेंद पंचायत के वार्ड सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य के परिणामों की घोषणा की गयी. देर रात तक जिला परिषद सीटों की घोषणा नहीं हुई थी.

इस प्रखंड पंचायतों की मतगणना घाटशिला कॉलेज परिसर में हुई. विभिन्न पंचायतों के प्रत्याशी और उनके समर्थकों की भीड़ मतगणना केंद्र पर जुटी रही.

विजयी मुखिया और पंसस प्रत्याशी
बिरदो पंचायत से विश्वनाथ हांसदा ने मुखिया का चुनाव जीता. बेंद पंचायत से मुखिया पद पर सलमा मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य पद पर वार्ड संख्या एक से पांच तक में सजीत कुमार सिंह, वार्ड संख्या 6 से पंचायत समिति सदस्य पद पर कल्पना महंती ने चुनाव जीत लिया है.
बेंद पंचायत से पंचायत समिति सदस्य पद पर प्रताप चंद्र महंती ने चुनाव जीत लिया. चालुनिया से मुखिया पद कन्हाई लाल मार्डी, पंसस पद पर राजीव महापात्र, सिमदी से पंसस पद पर कौशिक महतो, बर्ड़ीकानपुर- कालापाथर से सुमन मुर्मू, सिमदी से मुखिया पद पर कुंती मार्डी, मटियाबांधी से पंसस पर सुचित्रा महतो, मुखिया पद पर सुबीता सिंह, पुरनापानी से कल्पना मुंडा ने चुनाव जीत लिया है. ये लोग विजय जुलूस िनकालेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola