नेत्र शिविर में 60 मरीजों की जांच, होगा ऑपरेशन

मुसाबनी : बुधवार को टेटा बादिया के बाबा तिलका मांझी क्लब भवन में नेत्र जांच शिविर आयोजित हुआ. शिविर में मोतियाबिंद, ग्लूकोमा समेत आंख के बीमारी की जांच की गयी. टाटा स्टील के सीएसआर के तहत ग्रामीण क्षेत्र के नेत्र रोगियों की जांच लोकेश्वरानंद आइ फाउंडेशन पुरुलिया के नेत्र चिकित्सकों द्वारा किया गया. करीब पांच […]
मुसाबनी : बुधवार को टेटा बादिया के बाबा तिलका मांझी क्लब भवन में नेत्र जांच शिविर आयोजित हुआ. शिविर में मोतियाबिंद, ग्लूकोमा समेत आंख के बीमारी की जांच की गयी. टाटा स्टील के सीएसआर के तहत ग्रामीण क्षेत्र के नेत्र रोगियों की जांच लोकेश्वरानंद आइ फाउंडेशन पुरुलिया के नेत्र चिकित्सकों द्वारा किया गया. करीब पांच दर्जन नेत्र रोगियों की जांच की गयी.
डॉ उमेश सिंह, डॉ अमित कुमार बाउरी ने जांच की. प्रतिमा, शालनी, सीमा गोप, हरे कृष्ण प्रमाणिक भी सहायक के रूप में योगदान दिया. दक्षिणी बादिया के ग्राम प्रधान सह मुखिया अर्जुन हेंब्रम, नवीन कुमार सिंह ने शिविर में सहयोग किया. मोतियाबिंद के रोगियों के साथ ग्लूकोमा से पीड़ित नेत्र रोगियों की पहचान की गयी है. नेत्र रोगियों का मुफ्त में ऑपरेशन लोकेश्वरानंद आइ फाउंडेशन के अस्पताल में किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




