बस पलटने से एक मरा, 6 घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Dec 2015 8:07 AM (IST)
विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना अंतर्गत खुड़काशोल के पास एनएच 33 पर कोलकाता से रांची जा रही कृष्णा रथ बस पलट गयी. जिससे भरना थाना क्षेत्र के बेलधारिया निवासी राजेश मुंडा (27) की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं छह यात्री बालक चंद्र साव (रांची), जितनी मुंडा (बेलधारिया), संजीव सतपती (रांची), देवाशीष मुंडा (रांची), […]
विज्ञापन
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना अंतर्गत खुड़काशोल के पास एनएच 33 पर कोलकाता से रांची जा रही कृष्णा रथ बस पलट गयी. जिससे भरना थाना क्षेत्र के बेलधारिया निवासी राजेश मुंडा (27) की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं छह यात्री बालक चंद्र साव (रांची), जितनी मुंडा (बेलधारिया), संजीव सतपती (रांची), देवाशीष मुंडा (रांची), लधलु मुंडा और शीतल माइती घायल हो गये. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया है.
घटना सोमवार की रात एक बजे की है. पुलिस ने घायलों को बहरागोड़ा सीएचसी पहुंचाया. चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. चालक ओम प्रकाश के अनुसार बस दूसरा चालक अमित चला रहा था. उसे नींद आने से बस असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गयी. सड़क की ओर उठाने के क्रम में बस सड़क पर पलट गयी.
बस में करीब 20 यात्री सवार थे. बस पर सामान लदा था. कई घायल यात्री प्राथमिक उपचार करा कर दूसरे वाहनों से चले गये. राजेश की मां िजतनी मुंडा भी घायल हो गयी. उसका रो-रोकर बुरा हाल था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




