घाटशिला: संपन्न लोग कर रहे राशन कार्ड सरेंडर

Published at :15 Dec 2015 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
घाटशिला: संपन्न लोग कर रहे राशन कार्ड सरेंडर

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड में संपन्न लोगों द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत बनाये गये राशन कार्ड एमओ के समक्ष सरेंडर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. बड़ाजुड़ी के चौकीदार महावीर भकत, झारखंड आंदोलनकारी ललित कृष्ण भकत समेत कई संपन्न लोगों ने अभी तक अपना राशन कार्ड एमओ को सरेंडर कर दिया है. सरकारी […]

विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड में संपन्न लोगों द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत बनाये गये राशन कार्ड एमओ के समक्ष सरेंडर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. बड़ाजुड़ी के चौकीदार महावीर भकत, झारखंड आंदोलनकारी ललित कृष्ण भकत समेत कई संपन्न लोगों ने अभी तक अपना राशन कार्ड एमओ को सरेंडर कर दिया है.
सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के नाम से प्रखंड में अंत्योदय और पीएच कार्ड निर्गत हो गया था. बड़ाजुड़ी की महिला मंडल द्वारा संचालित राशन दुकानदार के पास झारखंड आंदोलनकारी ललित कृष्ण मंडल, ठाकुर मनी मंडल ने अंत्योदय कार्ड स्वेच्छा से सरेंडर कर दिया है. जय सिंह सामद ने भी अपना कार्ड सरेंडर कर दिया है. शशि सिंह का पीएच कार्ड बना था. उनके नाम से डबल कार्ड बन गया था. इससे उन्होंने एक पीएच कार्ड सरेंडर कर दिया है. नंदलाल भकत सरकारी नौकरी करता है. उन्होंने स्वेच्छा से अपना पीएच कार्ड सरेंडर कर दिया है. एमओ संतोष कुमार ने बताया कि सभी कार्ड सरेंडर कर दिया गया है.
दूसरी ओर बड़ाजुड़ी के राशन डीलर हर बल्लभ भकत ने बताया कि बड़ाजुड़ी के सात ऐसे लोग हैं. जो सरकारी नौकरी करते हैं. ऐसे लोगों ने अपना कार्ड एमओ के पास सरेंडर कर दिया जायेगा. चौकीदार महावीर भकत, सावित्री पाल, बादल भकत, गोरांगो पाल, नंदलाल भकत, धीरेन पाल, मौसमी गोराई का अंत्योदय और पीएच कार्ड सरेंडर कर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि इसकी सूचना एमओको दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola