अगवा कर साइट इंचार्ज की हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Dec 2015 6:34 AM (IST)
विज्ञापन

चाकुलिया : श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र स्थित खड़िकाशोल के पास सुवर्णरेखा परियोजना के तहत केनाल निर्माण कर रही हर्विस कंस्ट्रक्शन ठेका कंपनी के साइट पर मंगलवार को तीन लोगों ने साइट इंचार्ज वेंकट रेड्डी (50) और जेसीबी ऑपरेटर प्रकाश तुरी काे अगवा कर लिया. कुछ देर बाद ग्रामीणों ने गोली चलने की आवाज सुनी. जंगल में […]
विज्ञापन
चाकुलिया : श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र स्थित खड़िकाशोल के पास सुवर्णरेखा परियोजना के तहत केनाल निर्माण कर रही हर्विस कंस्ट्रक्शन ठेका कंपनी के साइट पर मंगलवार को तीन लोगों ने साइट इंचार्ज वेंकट रेड्डी (50) और जेसीबी ऑपरेटर प्रकाश तुरी काे अगवा कर लिया.
कुछ देर बाद ग्रामीणों ने गोली चलने की आवाज सुनी. जंगल में बामुनकोचा के पास खेत में वेंकट रेड्डी की सिर कुचली लाश मिली. देर रात जेसीबी ऑपरेटर सकुशल लौट आया. आशंका है कि लेवी के मसले पर फोगड़ा मुंडा नामक नक्सली ने इस घटना को अंजाम दिया है.
ऐसे हुई घटना : वहां काम करे मजदूरों के मुताबिक, दो साइकिल से तीन लोग आये. एक के पास राइफल थी. दो लोग पहले जेसीबी ऑपरेटर प्रकाश तुरी को पकड़ कर ले गये. फिर साइट इंजार्च वेंकट रेड्डी को ले गये.
बामनकोचा के कई बच्चों ने बताया कि दो बार गोली चलने की आवाज हुई. कुछ देर बाद पास के खेत में सिर कुचली लाश मिली. इसकी पहचान कंपनी के मैनेजर अशोक रेड्डी ने साइट इंचार्ज वेंकट रेड्डी के रूप में की है. घटना के बाद घाटशिला के एसडीपीओ संजीव बेसरा के नेतृत्व में पुलिस पहुंची.
लेवी को लेकर हुई घटना
सूत्रों के मुताबिक लेवी के मसले पर नक्सली फोगड़ा मुंडा ने घटना को अंजाम दिया है. पिछले कुछ दिनों से फोगड़ा मुंडा इस क्षेत्र में सक्रिय है. उसने क्षेत्र की कई ठेका कंपनियों से लेवी मांगी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




