कुआं में लगायी छलांग, ग्रामीणों ने बचाया

Published at :02 Dec 2015 1:08 AM (IST)
विज्ञापन
कुआं में लगायी छलांग, ग्रामीणों ने बचाया

चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के काकड़ीशोल गांव निवासी शिबू सरदार के एक मात्र पुत्र मिथुन सरदार ने मंगलवार को दोपहर में कुआं में छलांग लगा कर अपनी जान देने की कोशिश की. कुआं में कूदने से उसके पांव में गंभीर चोट लगी है. ग्रामीणों ने उसे कुआं से बाहर निकाला. मिथुन के पिता […]

विज्ञापन
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के काकड़ीशोल गांव निवासी शिबू सरदार के एक मात्र पुत्र मिथुन सरदार ने मंगलवार को दोपहर में कुआं में छलांग लगा कर अपनी जान देने की कोशिश की. कुआं में कूदने से उसके पांव में गंभीर चोट लगी है. ग्रामीणों ने उसे कुआं से बाहर निकाला. मिथुन के पिता ने बताया कि उसकी दिमागी हालत बीते कई दिनों से ठीक नहीं है.
आज वह घर से दवा खाकर भाग निकला था. तब से उसकी खोज में परिजन जुटे हुए थे. ग्रामीणों ने बताया कि मिथुन सरदार काकरीशोल गांव के पीछे स्थित एक कुआं में छलांग लगा दी है. सूचना पाकर ग्रामीण पहुंचे. कुछ ग्रामीण हिम्मत दिखाते हुए कुआं में उतर कर विक्षिप्त युवक की जान बचायी और उसे कुआं से बाहर निकाला और उसका इलाज कराया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola