आपसी विवाद में मारपीट, काटी नाक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Dec 2015 1:07 AM (IST)
विज्ञापन

गालूडीह : गालूडीह बस स्टैंड चौक के पास एक होटल में मंगलवार को आपसी विवाद को लेकर दो लोगों के बीच मारपीट हो गयी. सालबनी निवासी सह भाजपा नेता मुचीराम गिरी की उसी गांव के रामचंद्र उर्फ रामू महतो ने दांत से नाक काट लिया. ग्लास से उसके सिर में प्रहार किया. इससे उसके सिर […]
विज्ञापन
गालूडीह : गालूडीह बस स्टैंड चौक के पास एक होटल में मंगलवार को आपसी विवाद को लेकर दो लोगों के बीच मारपीट हो गयी. सालबनी निवासी सह भाजपा नेता मुचीराम गिरी की उसी गांव के रामचंद्र उर्फ रामू महतो ने दांत से नाक काट लिया. ग्लास से उसके सिर में प्रहार किया.
इससे उसके सिर फट गया और नाक लहुलहान हो गया. रामू महतो के मुंह में चोट लगी और उसके दांत टूट गये. जब घटना घटी उस वक्त होटल के पास भाजपा कई नेता मौजूद थे. बीच बचाव कर दोनों छुड़ाया गया. दोनों का इलाज निरामय हेल्थ केयर में कराया गया.
सूचना पाकर थाना प्रभारी कुलदीप राम पहुंचे. दोनों को इलाज के बाद थाना ले जाया गया. आपसी समझौते के बाद पुलिस ने दोनों को पीआर बांड पर छोड़ दिया. इस घटना की चर्चा दिन भर होती रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




