आइसीसी में हिंदी पखवाड़ा आरंभ

Published at :15 Sep 2013 3:47 AM (IST)
विज्ञापन
आइसीसी में हिंदी पखवाड़ा आरंभ

घाटशिला : मऊभंडार के आइसीसी कंपनी में शनिवार को हिंदी सप्ताह का शुभारंभ हुआ. जेनरल ऑफिस परिसर में महाप्रबंधक नंदिश एचएन ने गृह मंत्री सुशील कुमार सिंदे द्वारा हिंदी सप्ताह पर जारी किये गये संदेश को पढ़ कर सुनाया. वहीं डीजीएम वर्क्‍स एचसी श्रीवास्तव ने एचसीएल/आइसीसी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक केडी दिवान द्वारा जारी […]

विज्ञापन

घाटशिला : मऊभंडार के आइसीसी कंपनी में शनिवार को हिंदी सप्ताह का शुभारंभ हुआ. जेनरल ऑफिस परिसर में महाप्रबंधक नंदिश एचएन ने गृह मंत्री सुशील कुमार सिंदे द्वारा हिंदी सप्ताह पर जारी किये गये संदेश को पढ़ कर सुनाया.

वहीं डीजीएम वर्क् एचसी श्रीवास्तव ने एचसीएल/आइसीसी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक केडी दिवान द्वारा जारी किये गये संदेश को पढ़ कर सुनाया. इस मौके पर श्री नंदिश ने कहा कि हिंदी राष्ट्रीय भाषा है.

कंपनी में आज से 20 सितंबर तक कई कार्यक्रम आयोजित होंगे. इस मौके पर डीजीएम मेटल उमेश कुमार, ओएसडी पीके कुंडलिया, लाल सरकार, भास्कर पाल, एस श्रीवास्तव, पीएन मिश्र, एके दत्ता, पीएन सिंह, एके महाराणा, एस सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola