कोकपाड़ा में वृद्धों को पेंशन नहीं

घाटशिला : घाटशिला के एसडीओ अमित कुमार से मंगलवार को धालभूमगढ़ प्रखंड के कोकपाड़ा गांव के वृद्ध–वृद्धाएं पेंशन नहीं मिलने की शिकायत लेकर पहुंचे. एसडीओ ने वृद्ध–वृद्धाओं की बात सुनी और बीडीओ अजय भगत को मोबाइल पर सात सितंबर को कोकपाड़ा हाई स्कूल परिसर में ग्राम सभा आयोजित कराने का आदेश दिया. एसडीओ ने बीडीओ […]
घाटशिला : घाटशिला के एसडीओ अमित कुमार से मंगलवार को धालभूमगढ़ प्रखंड के कोकपाड़ा गांव के वृद्ध–वृद्धाएं पेंशन नहीं मिलने की शिकायत लेकर पहुंचे.
एसडीओ ने वृद्ध–वृद्धाओं की बात सुनी और बीडीओ अजय भगत को मोबाइल पर सात सितंबर को कोकपाड़ा हाई स्कूल परिसर में ग्राम सभा आयोजित कराने का आदेश दिया.
एसडीओ ने बीडीओ से कहा कि पंचायत सेवक, गांव के ग्राम प्रधान और मुखिया के समक्ष बीपीएल सूची पढ़ी जाये और सूची से अमीरों का नाम हटा कर गरीबों का नाम शामिल कराया जाये, ताकि पेंशन के लिए गरीब भटकते नहीं फिरें.
वृद्ध–वृद्धाओं ने एसडीओ से कहा कि वे पेंशन पाने की आस में कई पदाधिकारियों के पास गये, मगर उनकी बात किसी ने नहीं सुनी. वृद्ध–वृद्धाओं ने कहा कि वे बड़ी आस लेकर उनके पास आयें हैं.ताकि वे इस दिशा में कोई कार्रवाई कर सकें,ताकि गरीबों काभरण पोशन हो सके.अजीत साव और माधुरी सिंह के नेतृत्व में वृद्ध– वृद्धाएं एसडीओ के पास पहुंचे और उनसे पेंशन और इंदिरा आवास नहीं मिलने की शिकायत की. वृद्ध–वृद्धाओं ने एसडीओ से कहा कि उनके पास बीपीएल कार्ड नहीं है. इसके कारण उन्हें मुफ्त में चावल भी नहीं मिलता है.
अजीत साव ने एसडीओ को दो वृद्धों का इंदिरा आवास और 14 वृद्ध–वृद्धाओं का आवेदन पेंशन के लिए दिया. एसडीओ ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे इस मामले में जल्द ही कार्रवाई करेंगे, ताकि उन्हें भी पेंशन की राशि मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










