सीएचसी में नर्स से छेड़खानी

Published at :03 Sep 2013 2:21 AM (IST)
विज्ञापन
सीएचसी में नर्स से छेड़खानी

पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीती रात दो अज्ञात युवकों ने लेबर रूम में घुस कर कार्य में तैनात दो नर्सो के साथ छेड़खानी की. उनके द्वारा हल्ला मचाने पर दोनों भाग गये. घटना रविवार की रात के लगभग 12 बजे की है. रात में ही घटना की सूचना सीएचसी […]

विज्ञापन

पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीती रात दो अज्ञात युवकों ने लेबर रूम में घुस कर कार्य में तैनात दो नर्सो के साथ छेड़खानी की. उनके द्वारा हल्ला मचाने पर दोनों भाग गये. घटना रविवार की रात के लगभग 12 बजे की है.

रात में ही घटना की सूचना सीएचसी प्रभारी डॉ मोइज अंसारी द्वारा पोटका पुलिस को दी गयी, इसके बाद पुलिस पहुंची. मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

सुरक्षा की मांग करेंगे : डॉ अंसारी

पोटका सीएचसी के प्रभारी डॉ मोइज अंसारी ने कहा कि वह सोमवार को मीटिंग में व्यस्त रहने के कारण सीएचसी नहीं जा सके. मंगलवार को सीएचसी का दौरा कर इसकी लिखित जानकारी थाने को देंगे. सुरक्षा की मांग की जायेगी. सिविल सजर्न को भी जानकारी दी जायेगी.

उन्होंने कहा कि ऐसी हालत में बगैर सुरक्षा के महिला कर्मियों से काम लेना मुश्किल है. उल्लेखनीय है कि घटना के बाद से महिला स्वास्थ्यकर्मी डय़ूटी पर जाने से कतराने लगी हैं. इसका असर यहां स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ सकता है. लोगों को प्रशासन की पहल का इंतजार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola