खबर पढ़कर थाना पहुंचा प्रेमी जोड़ा

Published at :27 Aug 2013 4:00 AM (IST)
विज्ञापन
खबर पढ़कर थाना पहुंचा प्रेमी जोड़ा

चक्रधरपुर : नाबालिग प्रेमी युगल के फरार होने से संबंधित सूचना अखबार में प्रकाशित होने के बाद प्रेमी युगल लौट आये और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया. जहां से प्रेमी विद्याधर तांती को जेल भेज दिया गया है जबकि प्रेमिका के मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. इसके बाद उसे […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : नाबालिग प्रेमी युगल के फरार होने से संबंधित सूचना अखबार में प्रकाशित होने के बाद प्रेमी युगल लौट आये और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया. जहां से प्रेमी विद्याधर तांती को जेल भेज दिया गया है जबकि प्रेमिका के मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

इसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जायेगा. प्रभात खबर ने 25 अगस्त के अंक में प्रेमी युगल के फरार हो जाने की खबर प्रकाशित की थी. ये खबर प्रेमी युगल ने भी पढ़ी. जब उन्हें पता चला कि मामला थाना तक पहुंच गया है तो 25 अगस्त की रात में ही दोनों चक्रधरपुर थाना पहुंचे और स्वयं को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने दोनों के परिवार वालों की इसकी सूचना दी.

26 अगस्त को प्रेमी विद्याधर तांती को चाईबासा जेल भेज दिया गया. जबकि नाबालिग लड़की को मेडिकल जांच के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा गया. लेकिन सोमवार को जांच नहीं हो सकी. उसको चक्रधरपुर थाना में ही रखा गया है.

मंगलवार को जांच होने के बाद उनके परिवारवालों को सौंप दिया जायेगा. बंगलाटांड वार्ड संख्या 13 निवासी एक फेरी वाले की पुत्री अपने प्रेमी विद्याधर के साथ फरार हो गयी थी. इस संदर्भ में चक्रधरपुर थाना में भी एक मामला दर्ज कराया गया था. दोनो प्रेमीप्रेमिका बंगलाटांड के एक स्टीचिंग वर्कशॉप में सिलाई का काम करते थे.

उसी वर्कशॉप में प्रेम परवान चढ़ा और दोनों बुधवार 21 अगस्त को एक साथ चले गये थे. इस संदर्भ में चक्रधरपुर थाना में कांड संख्या 158/13 के तहत मामला दर्ज कर किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola