चार मंदिर बनाये जायेंगे भव्य

– प्रतापमिश्र/शचिंद्रदास – धार्मिक न्यास बोर्ड ने मंदिरों के कायाकल्प हेतु प्रस्ताव मांगे सरायकेला : सरायकेला के चार प्रमुख ऐतिहासिक मंदिर का सरकारी स्तर से कायाकल्प किया जायेगा. इस बावत राज्य के धार्मिक न्यास बोर्ड ने जिला प्रशासन को पत्र लिख कर चार मंदिरों के कायाकल्प हेतु प्रस्ताव मांगा है. सरायकेला के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, […]
– प्रतापमिश्र/शचिंद्रदास –
धार्मिक न्यास बोर्ड ने मंदिरों के कायाकल्प हेतु प्रस्ताव मांगे
सरायकेला : सरायकेला के चार प्रमुख ऐतिहासिक मंदिर का सरकारी स्तर से कायाकल्प किया जायेगा. इस बावत राज्य के धार्मिक न्यास बोर्ड ने जिला प्रशासन को पत्र लिख कर चार मंदिरों के कायाकल्प हेतु प्रस्ताव मांगा है.
सरायकेला के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, माजणाघाट का पंचमुखी शिव मंदिर, कुदर साही शिव मंदिर व मां पाउडी की शक्ति पीठ इसमें शामिल है. इन मंदिरों को विकसित कर भव्य और आकर्षक बनाने की योजना है.
इसके लिए सरकारी पहल शुरू कर दिया गया है. पहले चरण में इन मंदिरों के लिए उपलब्ध जमीन सरकारी जमीन भूमि को सत्यापित कर रिपोर्ट करने को कहा गया है. धार्मिक बोर्ड द्वारा इन इन मंदिरों का पूर्ण ब्योरा भी मांगा गया है.
उल्लेखनीय है कि 17वीं सदी में स्थापित इन चारों दैव स्थान क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है. जगन्नाथ मंदिर, पंचमुखी मंदिर को देखने के लिए देश विदेश में बड़ी संख्या में लोग सरायकेला पहुंचते हैं. जगन्नाथ मंदिर की दिवारों पर उकेरी गयी कलाकृतियां किसी को भी अपनी और आकर्षित करने में सक्षम है. कलिंग स्थापत्य कला की भेंट मानी जाने वाली इस मंदिर में भगवान विष्णु के 10 अवतारों की मूर्तियों को दिवारों में उकेरी गयी है.
वहीं दूसरी ओर खरकई नदी तट पर अवस्थित माजणाघाट पर पंचमुखी शिव मंदिर भी लोगों के आकर्षण का केंद्र है. प्रत्येक 12 वर्ष पर पाउडी पीठ पर होने वाले देश जंताल पूजा में देश के विभिन्न स्थान के लोग भाग लेते हैं. वहीं कुदर साही शिव मंदिर को महाभारत काल में पांडवों द्वारा पूजा किये जाने की बात कही जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










