32,467 मामले निष्पादित

Published at :15 Mar 2015 7:02 AM (IST)
विज्ञापन
32,467 मामले निष्पादित

घाटशिला : घाटशिला के फुलडुंगरी स्थित व्यवहार न्यायालय में शनिवार को तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में एक बेंच का गठन कर 32 हजार 467 मामलों का निष्पादन किया गया. जिसमें एक करोड़, 91 लाख, 57 हजार, 419 रूपये 47 पैसे की राजस्व की प्राप्ति हुई. लोक अदालत में गठित बेंच में जिला एवं अपर सत्र […]

विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला के फुलडुंगरी स्थित व्यवहार न्यायालय में शनिवार को तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में एक बेंच का गठन कर 32 हजार 467 मामलों का निष्पादन किया गया. जिसमें एक करोड़, 91 लाख, 57 हजार, 419 रूपये 47 पैसे की राजस्व की प्राप्ति हुई. लोक अदालत में गठित बेंच में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार दुबे, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी कुलदीप, एसडीओ गिरिजा शंकर प्रसाद, बीडीओ कुंदन कुमार, अधिवक्ता रामी बेसरा शामिल थे.
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की शिकायत: चाकुलिया नगर पंचायत में रहने वाले उपभोक्ताओं ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की शिकायत की. लोगों ने लोक अदालत में कहा कि वे 40 वर्षो से वहां रह रहे हैं. मगर विभागीय लापरवाही के कारण उन्हें पेयजल का विपत्र प्राप्त नहीं हुआ. अब नगर पंचायत बनने के बाद उन्हें पेयजल के विपत्र के रूप में 55 से 60 हजार रूपये का भुगतान करने का आदेश दिया गया है.
अमित कुमार राय, अनिल कुमार मिश्र और तपन दत्ता ने कहा कि इस मामले का समाधान किया जाय. एक मुश्त राशि विपत्र के रूप में जमा करने में समस्या उत्पन्न हो रही है. उपभोक्ताओं ने न्यायिक दंडाधिकारी को इस मामले की शिकायत सौंपी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola