माइकल या गिन्नी वेड्स सनी 2, बॉक्स ऑफिस पर कौन आगे?

Updated:
विज्ञापन

माइकल और गिन्नी वेड्स सनी 2 का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

Michael Vs Ginny Weds Sunny 2: माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ बॉक्स ऑफिस पर ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ से आगे चल रही है. कलेक्शन से पता चल रहा कि ‘माइकल’ दर्शकों को ज्यादा पसंद आ रही है.

विज्ञापन

Michael Vs Ginny Weds Sunny 2 Collection: हॉलीवुड के पॉप किंग माइकल जैक्सन की जिंदगी पर बनी बायोपिक ‘माइकल’ 24 अप्रैल को रिलीज हुईथी. इसके साथ ही बॉलीवुड फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ भी उसी दिन रिलीज हुई. जहां ‘माइकल’ में उनके भतीजे जाफर जैक्सन मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं, वहीं ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर लीड रोल में हैं. दोनों फिल्मों को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन कमाई के मामले में ‘माइकल’ साफ तौर पर आगे निकलती दिख रही है.

विज्ञापन

दूसरे दिन ‘माइकल’ की जबरदस्त बढ़त

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘माइकल’ ने दूसरे दिन भारत में करीब 5 करोड़ रुपये की कमाई की. यह पहले दिन की 3.60 करोड़ रुपये की कमाई से ज्यादा है. दो दिनों में फिल्म की कुल इंडिया नेट कमाई 10.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 12.36 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है. फिल्म को देशभर में करीब 3190 शोज में रिलीज किया गया है.

‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की धीमी रफ्तार

वहीं दूसरी ओर, Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की शुरुआत काफी धीमी रही. फिल्म ने पहले दिन महज 30 लाख रुपये की कमाई की थी. दूसरे दिन इसमें थोड़ा उछाल जरूर देखने को मिला और फिल्म ने 87 लाख रुपये का बिजनेस किया. दो दिनों में फिल्म की इंडिया नेट कमाई 1.03 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाई है, जबकि इसका कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 36 लाख रुपये के आसपास बताया जा रहा है. फिल्म को लगभग 1195 शोज में रिलीज किया गया था, लेकिन फिल्म कोई कमाल नहीं कर पाई.

‘माइकल’ की मजबूत पकड़

कुल मिलाकर देखा जाए तो ‘माइकल’ ने शुरुआती दो दिनों में ही मजबूत पकड़ बना ली है. आने वाले दिनों में इसके और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है. वहीं ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को अगर बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना है, तो उसे वीकेंड पर अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार की फिल्म ने मचाई धूम, 100 करोड़ क्लब में एंट्री, वर्ल्डवाइड कमा लिए इतने करोड़

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola