घाटशिला : ट्रेन से कट कर दो महिला की मौत

घाटशिला : शनिवार को दो अलग-अलग घटनाओं में ट्रेन से कटकर दो महिलाओं की मौत हो गयी. पहली घटना घाटशिला के गोपालपुर फाटक के पास घटी, जबकि दूसरी दुर्घटना धालभूमगढ़ रेलवे स्टेशन के तीन नंबर प्लेटफार्म पर डाउन ट्रैक पर हुई. डुमरिया थाना क्षेत्र के कुमड़ाशोल गांव निवासी जयराम सोरेन की पत्नी अमला सोरेन शनिवार […]
घाटशिला : शनिवार को दो अलग-अलग घटनाओं में ट्रेन से कटकर दो महिलाओं की मौत हो गयी. पहली घटना घाटशिला के गोपालपुर फाटक के पास घटी, जबकि दूसरी दुर्घटना धालभूमगढ़ रेलवे स्टेशन के तीन नंबर प्लेटफार्म पर डाउन ट्रैक पर हुई.
डुमरिया थाना क्षेत्र के कुमड़ाशोल गांव निवासी जयराम सोरेन की पत्नी अमला सोरेन शनिवार को मालगाड़ी की चपेट में आने से बुरी तरह से जख्मी हो गयी. उसे इलाज के लिए उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया गया. यहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम रेफर कर दिया गया. एमजीएम ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. जीआरपी ने बताया कि महिला पोल संख्या 213/1 के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से जख्मी होकर पड़ी थी. विहिप नेता विपिन सिंह, सत्य नारायण सिंह, मनोज शर्मा, संतोष सिंह ने उसे टेंपो पर लाद कर इलाज क लिए अस्पताल लाया.
दूसरी ओर धालभूमगढ़ रेलवे स्टेशन के तीन नंबर प्लेटफार्म पर डाउन ट्रैक पर गीतांजलि एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौत हो गयी. स्टेशन प्रबंधक एसआर हांसदा ने बताया कि शव शिनाख्त करने की स्थिति में नहीं है. जीआरपी ने क्षत-विक्षत शव को पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल भेजा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




