मांग रहे थे पांच लाख, चार गिरफ्तार

Published at :18 Aug 2013 3:33 AM (IST)
विज्ञापन
मांग रहे थे पांच लाख, चार गिरफ्तार

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के काशिदा स्थित लक्की मोटर्स के मालिक गयास आलम से माओवादियों के नाम पर पांच लाख की रंगदारी मांगने के मामले में एक आपराधिक गिरोह का पुलिस ने शनिवार को भंडाफोड़ कर दिया. इस गिरोह द्वारा माओवादियों के नाम पर फोन कर रंगदारी मांगी जा रही थी. इस गिरोह में […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के काशिदा स्थित लक्की मोटर्स के मालिक गयास आलम से माओवादियों के नाम पर पांच लाख की रंगदारी मांगने के मामले में एक आपराधिक गिरोह का पुलिस ने शनिवार को भंडाफोड़ कर दिया. इस गिरोह द्वारा माओवादियों के नाम पर फोन कर रंगदारी मांगी जा रही थी. इस गिरोह में पांच से सात युवक शामिल हैं. इसमें से पुलिस ने चार युवकों को बड़ाजुड़ी से धर दबोचा है.

उनके पास से पुलिस ने मोबाइल और जिस नंबर से फोन कर रंगदारी मांगी जा रही थी, वह सीम भी जब्त किया है. ज्ञात हो कि 10 अगस्त से गयास आलम के मोबाइल पर अपराधियों द्वारा 07209476454 से लगातार फोन कर रंगदारी मांगी जा रही थी. रुपये नहीं देने पर बम से घर उड़ा देने और जान मारने की धमकी भी दी जा रही थी. इससे गयास आलम का परिवार भयभीत था.

दो दिन बाद 12 अगस्त को गयास आलम ने इसकी सूचना पुलिस को दी, तब से पुलिस मोबाइल की ट्रेकिंग करने में जुटी थी. चार दिनों के प्रयास के बाद पुलिस ने बड़ाजुड़ी के चार युवकों को धर दबोचा. इनके खिलाफ थाना में कांड संख्या 60/2013, भादवि की धारा 386 और 387 के तहत मामला दर्ज हुआ है.

गिरफ्तार युवकों के नाम

गिरफ्तार युवकों में घाटशिला थाना क्षेत्र के बड़ाजुड़ी निवासी किंकर पाल, मनोज सेन, मिहिर भकत और लक्ष्मण दास शामिल हैं. इस गिरोह द्वारा ही माओवादियों के नाम पर गयास आलम से रंगदारी मांगी जा रही थी. चारों पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं. पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य युवकों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola