डायन-बिसाही के संदेह में चाचा-चाची को कुल्हाड़ी से काट डाला, आरोपी भतीजा गिरफ्तार

Updated at : 14 Aug 2019 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
डायन-बिसाही के संदेह में चाचा-चाची को कुल्हाड़ी से काट डाला, आरोपी भतीजा गिरफ्तार

पटमदा :पटमदा थाना अंतर्गत पटमदा बस्ती में सोमवार देर रात डायन-बिसाही के आरोप में भतीजे ने चाचा व चाची की हत्या कर दी. पुलिस ने भतीजे को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त खून सनी दाउली और कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली है. भतीजे के मुताबिक चाचा-चाची की नजर ठीक नहीं थी. उसके कारण पत्नी हमेशा […]

विज्ञापन

पटमदा :पटमदा थाना अंतर्गत पटमदा बस्ती में सोमवार देर रात डायन-बिसाही के आरोप में भतीजे ने चाचा व चाची की हत्या कर दी. पुलिस ने भतीजे को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त खून सनी दाउली और कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली है. भतीजे के मुताबिक चाचा-चाची की नजर ठीक नहीं थी. उसके कारण पत्नी हमेशा बीमार रहती थी. पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गयी है. चचेरे पोते रंजन टुडू के बयान पर थाना में केस दर्ज किया गया है.

पत्नी रहती थी बीमार : मिली जानकारी के मुताबिक शिशुलाल टुडू की पत्नी सोमवारी टुडू की तबीयत खराब रहती थी. शिशुपाल को लगता था कि चाचा-चाची डायन-बिसाही करते हैं, उसी वजह से उसकी पत्नी बीमार रहती है. सोमवार रात वह नशे की हालत में घर आया तथा बीमार पत्नी से किसी बात को लेकर उलझ गया. इसके बाद पत्नी को पीटा.
कहा कि जिसकी वजह से तुम बीमार रहती हो, उसे नहीं छोड़ेंगे. पति से और नहीं पिटे, इस डर से पत्नी अपने तीन बच्चों को छोड़ कर जीजा के घर चली गयी. उस समय तीनों बच्चे सो रहे थे. शिशुपाल घर से दाउली व कुल्हाड़ी लेकर पास ही रहनेवाले चाचा अोपिन टुडू (70) के घर पहुंच गया. पास में चाची कोकी टुडू (65) सो रही थी. उसने चाचा-चाची को दाउली व कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी और घर में जाकर सो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola