कार की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, एनएच जाम
Updated at : 11 Aug 2019 2:28 AM (IST)
विज्ञापन

बहरागोड़ा :एनएच 18 पर बहरागोड़ा के पीडब्ल्यूडी चौक के पास शनिवार शाम बाइक और कार के बीच टक्कर हो गयी. इस हादसे में बाइक सवार बेंदा निवासी लैब टेक्नीशियन देवी पांडा (46) की मौत हो गयी. गंभीर रूप से घायल अवस्था में देवी पांडा को पहले सीएचसी लाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के […]
विज्ञापन
बहरागोड़ा :एनएच 18 पर बहरागोड़ा के पीडब्ल्यूडी चौक के पास शनिवार शाम बाइक और कार के बीच टक्कर हो गयी. इस हादसे में बाइक सवार बेंदा निवासी लैब टेक्नीशियन देवी पांडा (46) की मौत हो गयी. गंभीर रूप से घायल अवस्था में देवी पांडा को पहले सीएचसी लाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बारीपादा रेफर कर दिया.
बारीपादा जाते समय रास्ते में ही देवी पांडा की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक, देवी पांडा बनमाकड़ी (गुड़ाबांदा) स्थित मेसो अस्पताल में लैब टेक्नीशियन कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे. वह ड्यूटी के बाद बहरागोड़ा लौट रहे थे. चौक पार करने के लिए सड़क किनारे बाइक खड़ी की, तभी जमशेदपुर की ओर से आ रही कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. बाइक को 20 फीट तक घसीटते हुए ले गया. कार को बड़शोल पुलिस ने जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




