ट्रक से टकराने के बाद सड़क किनारे पलटा टैंकर, डीजल लूट ले गये लोग
Updated at : 17 Jul 2019 3:12 AM (IST)
विज्ञापन

20 मिनट तक सड़क पर बहता रहा डीजल पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को खदेड़ा बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के एनएच 6 गम्हरिया चौक पर डीजल टैंकर( डब्ल्यूबी 19 डी/ 5672) व ट्रक (डब्ल्यूबी 11डी/0872) के बीच टक्कर होने से डीजल टैंकर पलट गया, जिससे सड़क पर डीजल बहने लगा. सूचना पाकर आस […]
विज्ञापन
20 मिनट तक सड़क पर बहता रहा डीजल
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को खदेड़ा
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के एनएच 6 गम्हरिया चौक पर डीजल टैंकर( डब्ल्यूबी 19 डी/ 5672) व ट्रक (डब्ल्यूबी 11डी/0872) के बीच टक्कर होने से डीजल टैंकर पलट गया, जिससे सड़क पर डीजल बहने लगा. सूचना पाकर आस पास के लोगों की भीड़ उमड़ी. लोग अपने साथ टीना व गैलेन में भर कर डीजल ले गये.
लगभग 20 मिटन तक डीजल जमीन पर बहता रहा. थाना प्रभारी राजधन सिंह ने डीजल लूट रहे लोगों को वहां से खदेड़ा. इसके बाद टैंकर को साबुन व पुआल देकर बंद किया गया. मिली जानकारी के अनुसार डीजल टैंकर बंगाल से ओड़िशा की ओर जा रहा था. विपरित दिशा से तेज रफ्तार ट्रक आ रहा था. इसी क्रम में दोनों वाहन टकरा गये. जिससे टैंकर सड़क के किनारे पलट गया. दोनों वाहनों के चालकों को किसी प्रकार की चोट नहीं पहुंची है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




