हथियार लूटने के लिए पुलिस टीम पर हमला मामले में नक्सली कान्हू मुंडा बरी

घाटशिला : वर्ष 2008 में डुमरिया के भीतर आमदा में हथियार लूटने के उद्देश्य से पुलिस पर हमला मामले में सोमवार को घाटशिला के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश राम बचन सिंह की अदालत ने आरोपी जियान स्कूल टोला के कान्हू राम मुंडा उर्फ अर्जुन दा को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. मामले […]
घाटशिला : वर्ष 2008 में डुमरिया के भीतर आमदा में हथियार लूटने के उद्देश्य से पुलिस पर हमला मामले में सोमवार को घाटशिला के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश राम बचन सिंह की अदालत ने आरोपी जियान स्कूल टोला के कान्हू राम मुंडा उर्फ अर्जुन दा को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. मामले में एपीपी संजय सिन्हा थे.
ज्ञात हो कि घटना के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में पांच नक्सलियों (तूफान, शिबू उर्फ गुरुजी, लखी उर्फ लखी हांसदा, मालती उर्फ मालती हेंब्रम और विजय) की मौत हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




