उसामबीर : ग्रामीणों ने 287 एकड़ वन भूमि पर दावा कर चौहद्दी बनायी

Updated at : 27 Feb 2019 2:04 AM (IST)
विज्ञापन
उसामबीर : ग्रामीणों ने 287 एकड़ वन भूमि पर दावा कर चौहद्दी बनायी

चाईबासा : कुमारडुंगी अंचल के उसामबीर ग्राम में मंगलवार को सामुदायिक वन संसाधनों पर अधिकार को लेकर ग्रामीण मुंडा विनु सिंह बरजो की अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई. इसमें वन अधिकार समिति ने दावा अभिलेख प्रस्तुत किया. इसे अनुमंडल स्तरीय वन अधिकार समिति को भेजने की अनुशंसा की गयी. कुल 287 एकड़ 04 डिसमिल वन भूमि […]

विज्ञापन

चाईबासा : कुमारडुंगी अंचल के उसामबीर ग्राम में मंगलवार को सामुदायिक वन संसाधनों पर अधिकार को लेकर ग्रामीण मुंडा विनु सिंह बरजो की अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई. इसमें वन अधिकार समिति ने दावा अभिलेख प्रस्तुत किया. इसे अनुमंडल स्तरीय वन अधिकार समिति को भेजने की अनुशंसा की गयी.

कुल 287 एकड़ 04 डिसमिल वन भूमि का दावा किया गया. दमा-दुमंग के साथ करीब एक किलोमीटर पैदल जुलूस निकाल बोर्ड स्थापित किया. दावा वन भूमि की चौहद्दी निर्धारित की गयी. वहीं वन संरक्षण व प्रबंधन की शपथ ली गयी. कुमारडुंगी प्रखंड के सुखलाल सुंडी के मार्गदर्शन में वन संसाधनों के संरक्षण, पुनर्जीवित व प्रबंधन के लिए 13 सदस्यीय सामुदायिक वन पालन समिति का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष मजुरा अल्डा, उपाध्यक्ष ब्रजमोहन बरजो, सचिव गुरुचरण सिंकु, सह सचिव विनु सिंह बरजो, कोषाध्यक्ष महेन्द्र तामसोय, सदस्य कोनारी सिंकु, मेंजो अल्डा, सूरजमनी बरजो, जोबना बरजो, उचबा सिंकु को रखा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola