बहरागोड़ा ट्रॉमा सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सक की हो नियुक्ति : षाड़ंगी

Updated at : 19 May 2018 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
बहरागोड़ा ट्रॉमा सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सक की हो नियुक्ति : षाड़ंगी

विधायक कुणाल षाड़ंगी मिले स्वास्थ्य विभाग की सचिव से बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के विधायक कुणाल षाड़ंगी शुक्रवार को रांची में स्वास्थ्य विभाग की सचिव निधि खरे से मिले और बहरागोड़ा के माटिहाना में एनएच के किनारे स्थित ट्रॉमा सेंटर को बेहतर तरीके से संचालित करने की मांग की. उन्होंने कहा कि ट्रॉमा सेंटर में विशेषज्ञ […]

विज्ञापन

विधायक कुणाल षाड़ंगी मिले स्वास्थ्य विभाग की सचिव से

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के विधायक कुणाल षाड़ंगी शुक्रवार को रांची में स्वास्थ्य विभाग की सचिव निधि खरे से मिले और बहरागोड़ा के माटिहाना में एनएच के किनारे स्थित ट्रॉमा सेंटर को बेहतर तरीके से संचालित करने की मांग की. उन्होंने कहा कि ट्रॉमा सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सक का पदस्थापन किया जाये, ताकि मरीजों का बेहतर इलाज हो सके. विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री तथा विभागीय मंत्री के विधानसभा में आश्वासन के बावजूद भी टॉमा सेंटर पूरी व्यवस्था के साथ नहीं चल रहा है. सचिव ने उन्हें बताया कि जेपीएससी के माध्यम से चुने वाले डॉक्टरों में से या किसी व्यवसायिक कंपनी को सीएसआर के तहत ट्रॉमा सेंटर को चलाने पर विचार हो रहा है. इस पर अतिशीघ्र ही निर्णय लिया जायेगा. विधायक ने बहरागोड़ा विस के सीएचसी तथा पीएचसी में आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने की मांग की.
घाटशिला में बने शव गृह : विधायक ने सचिव से कहा कि घाटशिला शव गृह की सुविधा नहीं है. इसके कारण शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेजना पड़ता है. घाटशिला में एक शव गृह की स्थापनी की जाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola