रामगढ़ में हाथी के हमले में तीन व्यक्ति की मौत, एक महिला घायल
Published by : Priya Gupta Updated At : 03 Apr 2026 11:24 AM
हाथी के कुचलने से मौत के बाद घटना स्थल पर मौजूद निवासी. फोटो: प्रभात खबर
Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले के गोला वन क्षेत्र में आज सुबह यानी 3 अप्रैल जंगली हाथियों के हमले से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. बंदा, मुरपा और धोरधोरिया में हुई अलग-अलग घटनाओं के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. मृतक के परिजन को वन विभाग के द्वारा अलग-अलग 25000-25000 रुपये मुआवजा देने के बाद उठा शव.
गोला से राजकुमार की रिपोर्ट
Ramgarh News: झारखंड रामगढ़ जिले के गोला वन क्षेत्र के बंदा, मुरपा एवं धोरधोरिया में जंगली हाथियों के हमले से तीन व्यक्तियों की मौत हो गई, वहीं एक महिला घायल हो गई. घटना आज शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है. सूचना मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची.
कैसे हुआ हमला
जानकारी के अनुसार, बंदा क्षेत्र में ईंट भट्ठा पर काम कर रहे तालाटांड पतरातू निवासी 25 वर्षीय धीरज भुइयां और कुजू निवासी 25 वर्षीय युगल भुइयां पर अचानक हाथियों के झुंड ने हमला कर दिया. दोनों को कुचलकर मौके पर ही मार डाला गया. वहीं, महुआ चुन रहे 70 वर्षीय श्याम देव साहू को भी अपनी चपेट में लेकर कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसा, धीरज भुइयां अपने पीछे पत्नी सहित दो पुत्र एवं एक पुत्री को छोड़ गये.
महिला घायल, अस्पताल में इलाज जारी
इसके साथ ही धोरधोरिया सुतरी गांव में महुआ चुन रही एक महिला अदरी देवी 74 वर्ष, पति स्व पहलू बेदिया को भी हाथी ने पटक कर घायल कर दिया. घायल महिला का प्राथमिक इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में चल रहा है.
मुआवजा देकर उठाया गया शव, जांच जारी
घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग के प्रभारी वनपाल योगेंद्र कुमार, वनरक्षी मनीष कुमार शर्मा, दीपक सिंहा एवं निलेश पोद्दार मौके पर पहुंचे और मृतकों के परिजनों को तत्काल 25-25 हजार रुपये मुआवजा दिया. शेष 3 लाख 75 हजार रुपये की राशि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कागजी प्रक्रिया के बाद देने की बात कही गई है. ईंट भट्ठा संचालक ने भी मृतकों के परिजनों को 40-40 हजार रुपये सहायता देने की घोषणा की है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने सुरक्षा की मांग की है.
इसे भी पढ़ें: बाबा मंदिर में गश खाकर गिर गए केरल के श्रद्धालु, अस्पताल में मौत
इसे भी पढ़ें: पलामू में झोलाछाप डॉक्टर पर बड़ी कार्रवाई, सीआईडी की रिपोर्ट में अवैध क्लिनिक सील
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हैं. वह पिछले एक साल से कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. इससे पहले वह नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में काम कर चुकी हैं. अभी वह झारखंड की खबरों पर काम करती हैं और SEO के अनुसार कंटेंट लिखती हैं. प्रिया आसान और साफ भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखती हैं. वह ट्रेंडिंग खबरों, झारखंड से जुड़े मुद्दों और लोगों से जुड़ी खबरों पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी सरल शब्दों में मिले.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










