बरका-सयाल को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प, नये जीएम रंजय सिन्हा का हुआ स्वागत

कार्यक्रम में मौजूद दामोदर मिनरल प्राइवेट लिमिटेड के कर्मी
रामगढ़ जिले में दामोदर मिनरल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित स्वागत सह सम्मान समारोह में पूर्व महाप्रबंधक अजय कुमार सिंह को भावभीनी विदाई दी गई. नवनियुक्त महाप्रबंधक रंजय कुमार सिन्हा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जिन्होंने बरका-सयाल क्षेत्र के विकास को नई गति देने का संकल्प लिया.
Ramgarh News: रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड स्थित सरैया टोला में दामोदर मिनरल प्राइवेट लिमिटेड की ओर से शुक्रवार को स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में सीसीएल बरका-सयाल क्षेत्र के पूर्व महाप्रबंधक अजय कुमार सिंह को भावभीनी विदाई दी गई, जबकि नवनियुक्त महाप्रबंधक रंजय कुमार सिन्हा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इस अवसर पर दोनों अधिकारियों को पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता दामोदर मिनरल के निदेशक गजानंद प्रसाद ने की. उन्होंने कहा कि अजय कुमार सिंह ने अपने कार्यकाल में बेहतर प्रबंधन, समन्वय और विकास कार्यों के माध्यम से बरका-सयाल क्षेत्र को नई पहचान दिलाई. उन्होंने विश्वास जताया कि नए महाप्रबंधक रंजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा.
बरका-सयाल के विकास को मिलेगी नई गति : रंजय कुमार सिन्हा
नवनियुक्त महाप्रबंधक रंजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बरका-सयाल क्षेत्र की विकास यात्रा को और आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ श्रमिकों के कल्याण, सुरक्षा और क्षेत्रीय विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. सभी के सहयोग से क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा.
यहां का सहयोग हमेशा याद रहेगा : अजय कुमार सिंह
पूर्व महाप्रबंधक अजय कुमार सिंह ने कहा कि बरका-सयाल क्षेत्र में बिताया गया समय उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा. उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमिक संगठनों और स्थानीय लोगों के सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास में सभी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.
बेहतर समन्वय से होगा क्षेत्र का विकास
एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जेबीसीसीआई सदस्य रमेंद्र कुमार ने कहा कि किसी भी औद्योगिक क्षेत्र की प्रगति अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमिकों और स्थानीय लोगों के बीच बेहतर समन्वय से ही संभव है. उन्होंने उम्मीद जताई कि नए महाप्रबंधक सभी पक्षों को साथ लेकर क्षेत्र के विकास को नई गति देंगे.
सीसीएल वेलफेयर बोर्ड के सदस्य एवं यूसीडब्ल्यूयू के बरका-सयाल क्षेत्रीय सचिव विंध्याचल बेदिया ने कहा कि अजय कुमार सिंह का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा. उन्होंने विश्वास जताया कि नए महाप्रबंधक श्रमिक हितों और क्षेत्रीय विकास को प्राथमिकता देंगे.
सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां
समारोह के दौरान उज्ज्वला सिन्हा और इलाप्रभा ने गीत-संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं. रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समारोह को यादगार बना दिया और उपस्थित लोगों ने कलाकारों का तालियों से उत्साहवर्धन किया.
बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में जीएम ऑपरेशन दिलीप कुमार, उरीमारी परियोजना पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह, एरिया फाइनेंस मैनेजर राजेश वेंकटा, बिरसा परियोजना पदाधिकारी मनोज कुमार पांडेय, मगध परियोजना पदाधिकारी सुबोध कुमार, दामोदर मिनरल के निदेशक महेश प्रसाद, गायत्री देवी, प्रभात कुमार, अविनाश कुमार, अंजलि रानी, ओमप्रकाश सिंह, संजय शर्मा, अंबर कुमार, अर्जुन सिंह, वीरेंद्र पासवान, अभय सिंह, निशांत कुमार, विक्रम कुमार, पिंटू सिंह, कन्हैया कुमार, संजय गुप्ता, धीरज कुमार, दिनेश कुमार, शुभम कुमार, मनोज बौरी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें...
मटकुरिया गोलीकांड: पूर्व मंत्री मन्नान मलिक समेत 30 दोषियों को 3 साल की सजा, 15 साल बाद आया फैसला
रांची के पॉश इलाके अशोक नगर में बिल्डर के घर में कैसे हुई लाखों की चोरी? एफआईआर में खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










