एसपी ने की पुलिस सभा, पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं
रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने पुलिस सभा का आयोजन कर जवानों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
रामगढ़. पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत की अध्यक्षता में गुरुवार को कार्यालय सभागार में पुलिस सभा का आयोजन किया गया. बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सभी अंचल निरीक्षक, थाना व ओपी प्रभारी, शाखा प्रभारी, पुलिस मेंस एसोसिएशन, पुलिस एसोसिएशन, आरक्षी व चतुर्थवर्गीय कर्मी उपस्थित थे. सभा के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी वर्ग के पुलिसकर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना. उन्होंने संबंधित शाखा प्रभारियों व पुलिस पदाधिकारियों को प्राप्त समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही पुलिसकर्मियों से समन्वय और बेहतर कार्य वातावरण बनाए रखने पर भी जोर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By डॉ. सलाउद्दीन
डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।
प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।
राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










