बिजुलिया के बीएड छात्रों का तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण

Author Md|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल 9 आर-7 शिक्षक-छात्र विनिमय कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक भ्रमण पर गए छात्र-छात्राएं व शिक्षक. | Prabhat Khabar Network

मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग, बिजुलिया के बीएड छात्रों ने तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विभिन्न संस्थानों की शिक्षण व्यवस्था को करीब से समझा।

विज्ञापन

9 आर-7.शैक्षणिक भ्रमण पर गये छात्र-छात्राएं व शिक्षक. रामगढ़. मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग, बिजुलिया ने बीएड (सत्र 2025-27) के छात्र-छात्राओं के लिए तीन दिवसीय शिक्षक-छात्र विनिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. छह जुलाई को छात्र-छात्राओं ने महर्षि परमहंस कॉलेज ऑफ एजुकेशन हुहुआ में, सात जुलाई को डॉ एस राधाकृष्णन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज सुकरीगढ़ा लारी में और आठ जुलाई को राधा गोविंद विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग का शैक्षणिक भ्रमण किया. भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने संबंधित संस्थानों की शैक्षणिक व आधारभूत संरचनाओं का अवलोकन किया. उन्होंने कक्षाओं, पुस्तकालय, खेलकूद विभाग, मनोवैज्ञानिक प्रयोगशाला, विज्ञान प्रयोगशाला, बहुउद्देशीय सभागार, आइसीटी लैब सहित विभिन्न शैक्षणिक संसाधनों का निरीक्षण कर संस्थानों की कार्यप्रणाली, शिक्षण व्यवस्था व नवाचारों की जानकारी प्राप्त की. इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ अंजनी कुमारी, डॉ बिंदु कुमारी, सुधा सिंह, चांदनी कुमारी व कृष्ण कुमार दांगी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में भूमिका निभायी.

विज्ञापन
डॉ. सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola