पतरातू में हाइवा में तोड़फोड़, मोबाइल चोरी और कंटेनर से 20 हजार रुपये लूटने का आरोप
पतरातू में हाइवा में तोड़फोड़ कर फोन चोरी और 20 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है. पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है.
पतरातू से अजय तिवारी की रिपोर्ट
आपके शहर में
डीजल कॉलोनी पतरातू निवासी विपुल सिंह ने पतरातू थाना में आवेदन देकर हाइवा से फोन चोरी और नकद राशि लूट की शिकायत की है. आवेदन में विपुल सिंह ने कहा है कि दिनांक 24 अगस्त की सुबह लगभग आठ बजे गुड देव ट्रिक्रिंग कंपनी डीजल कॉलोनी पतरातू के पास बालू-चेक पोस्ट के काम में लगी थी. इसी दौरान विनोद साव, नवल साव, अलाउद्दीन अंसारी, रवि साव, वासुदेव राम, सूरज साव, सुनील साव ने मेरी गाड़ी संख्या जेएच02बीटी-5977 को लाठी-डंडा से तोड़फोड़ की.
कंटेनर से 20 हजार रुपये लूटने का आरोप
विपुल सिंह के अनुसार, नामजद व्यक्तियों द्वारा कंटेनर में घुसकर लगभग 20,000 रुपये की नकद राशि लूट ली गयी. साथ ही हाइवा से फोन चोरी करने का भी आरोप लगाया गया है.
जान-माल की सुरक्षा की मांग
विपुल सिंह ने बताया कि घटना के बाद वह काफी भयभीत हैं और उन्हें आशंका है कि रात में आकर जान-माल का नुकसान किया जा सकता है. उन्होंने पुलिस से दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने, न्याय व सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है.
ये भी पढ़ें: रामगढ़ में एक ही रात आत्महत्या के दो मामले, व्यवसायी के पुत्र समेत दो लोगों की मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए