भुरकुंडा में तंबाकू नियंत्रण को लेकर छापेमारी, दुकानदारों पर 2300 रुपये का जुर्माना
दुकानों में छापेमारी करते पुलिस : प्रभात खबर
भुरकुंडा के बासल थाना क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण अधिनियम के तहत दुकानों पर छापेमारी की गई और नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया।
भुरकुंडा से मो. इस्लाम की रिपोर्ट
आपके शहर में
भुरकुंडा में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला तंबाकू नियंत्रण कोषांग और बासल थाना की संयुक्त टीम ने सोमवार को थाना क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण अधिनियम (कोटपा) के अनुपालन को लेकर छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान अधिनियम का उल्लंघन करने वाले कई दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए कुल 2300 रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया.
दुकानदारों को नियमों के पालन की हिदायत
छापेमारी के दौरान टीम ने दुकानदारों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री और प्रदर्शन से संबंधित कानूनी प्रावधानों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। साथ ही भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गयी.
तंबाकू नियंत्रण कोषांग के विनय शर्मा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे
टीम ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों, शिक्षण संस्थानों और अन्य प्रतिबंधित क्षेत्रों में तंबाकू उत्पादों की बिक्री और सेवन को लेकर कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा. छापेमारी अभियान में बासल थाना के एसआइ विपिन कुमार सिंह, जिला तंबाकू नियंत्रण कोषांग के विनय शर्मा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.
ये भी पढ़ें: गिद्दी में SIR के तहत नो मैपिंग मतदाताओं की जनसुनवाई, दस्तावेजों की जांच कर मामलों का किया गया निष्पादन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए