रामगढ़ में राजस्व वसूली से लेकर आपदा प्रबंधन तक, उपायुक्त ने की समीक्षा

Updated:
विज्ञापन

समीक्षा बैठक करते रामगढ़ डीसी व अन्य : प्रभात खबर

रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज ने राजस्व संग्रहण, दाखिल-खारिज और आपदा प्रबंधन कार्यों की समीक्षा की. अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

रामगढ़ जिला में राजस्व, नीलाम पत्र वाद, दाखिल-खारिज, परिशोधन पोर्टल और आपदा प्रबंधन से संबंधित कार्यों की समीक्षा को लेकर उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक हुई. बैठक में जिले में राजस्व संग्रहण सहित विभिन्न राजस्व मामलों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गयी. राजस्व संग्रहण की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने आंतरिक संसाधन, उत्पाद, खनन, परिवहन, विद्युत सहित अन्य विभागों से प्राप्त राजस्व लक्ष्य और उसके विरुद्ध अब तक हुई उपलब्धियों की जानकारी ली.

उन्होंने सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति के लिए अगले एक माह तक विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया. साथ ही अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर नियमित निगरानी के साथ राजस्व वसूली में तेजी लाने को कहा.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में एक ही रात आत्महत्या के दो मामले, व्यवसायी के पुत्र समेत दो लोगों की मौत


नीलाम पत्र वादों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

नीलाम पत्र वादों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने जिला और अनुमंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ सभी अंचल अधिकारियों को बैंक प्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए.

दाखिल-खारिज के लंबित मामलों के जल्द निबटारे का निर्देश

मैनेजर आइटी वेदांत कुमार ने अंचलवार राजस्व कार्यों की जानकारी दी. उपायुक्त ने दाखिल-खारिज के लंबित मामलों का सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन करने तथा न्यायालय मामलों की कॉज लिस्ट नियमित अपडेट रखने का निर्देश दिया. परिशोधन पोर्टल से जुड़े लंबित आवेदनों का भी शीघ्र निष्पादन करने को कहा. उन्होंने समयबद्ध व पारदर्शी सेवा को प्रशासन की प्राथमिकता बताया.

आपदा से निबटने की तैयारी रखने का निर्देश

बैठक में आपदा प्रबंधन से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने संभावित प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए सतर्कता बरतने, राहत एवं बचाव कार्यों की पूर्व तैयारी रखने और आपदा से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. आमजनों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने को कहा.

ये भी पढ़ें: गिद्दी में SIR के तहत नो मैपिंग मतदाताओं की जनसुनवाई, दस्तावेजों की जांच कर मामलों का किया गया निष्पादन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola