रामगढ़ में एक ही रात आत्महत्या के दो मामले, व्यवसायी के पुत्र समेत दो लोगों की मौत
रामगढ़ के इंदिरा नगर और मरार में दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानें पूरी घटना की विस्तृत जानकारी.
रामगढ़ से संजय शुक्ला की रिपोर्ट रामगढ़ शहर में रविवार-सोमवार की रात आत्महत्या के दो अलग-अलग मामले सामने आये. शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी के पुत्र प्रत्यूष कुमार (32 वर्ष) ने रविवार-सोमवार की रात करीब 12 बजे अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. प्रत्यूष शालीमार स्वीट्स के संचालक अनिल कुमार के पुत्र बताया जा रहा है. घटना के बाद परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा गया.
आपके शहर में
मरार इंदिरा नगर में अनिल कुमार दास ने की आत्महत्या
वहीं, मरार इंदिरा नगर निवासी कृष्णा दास, पिता रामपति दास ने रामगढ़ थाना में आवेदन देकर अपने पुत्र अनिल कुमार दास की आत्महत्या की जानकारी दी है. आवेदन में कहा गया है कि उनका पुत्र अपने कमरे में सो रहा था. रात करीब दो बजे उनकी पुत्री शौच के लिए उठी तो अनिल कुमार को पंखे से लटका देखा. इसके बाद उसने परिवार के लोगों को जगाया. परिवार के सभी लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा.
मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात
आवेदन में कृष्णा दास ने बताया कि उनके पुत्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह डिप्रेशन का शिकार था. इस संबंध में इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र में रविवार की रात दो अलग-अलग आत्महत्या के मामले सामने आए हैं. परिजनों ने इसकी लिखित जानकारी दी है. पुलिस मामले की आवश्यक अनुसंधान कर रही है.
ये भी पढ़ें: हजारीबाग में चोरी का दो दिन में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; जेवरात, नकदी और मोबाइल बरामद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए