रजरप्पा में ट्रेन से कटने से वृद्ध की मौत, परिवार में मातम
रजरप्पा थाना क्षेत्र के सिकनी के समीप ट्रेन से कटकर 62 वर्षीय वृद्ध मटुका महतो की मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
शंकर पोद्दार की रिपोर्ट रजरप्पा : रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरकाकाना-मुरी रेलखंड के सिकनी के समीप ट्रेन से कटने से एक वृद्ध की मौत हो गयी. बताया जाता है कि बड़कीपोना और गोला स्टेशन के बीच भैरवी नदी के रेलवे पुल के समीप सोमवार दोपहर लगभग 3:30 बजे एक वृद्ध कट गया. जिससे उनकी मौत हो गयी.
आपके शहर में
सिकनी निवासी थे मृतक
मृतक की पहचान सिकनी निवासी मटुका महतो उर्फ हवा महतो (62 वर्ष) के रूप में की गयी. घटना की सूचना मिलने पर रजरप्पा थाना के एसआई रंजीत महतो सदलबल पहुंचे. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
ये भी पढ़ें: गिद्दी में SIR के तहत नो मैपिंग मतदाताओं की जनसुनवाई, दस्तावेजों की जांच कर मामलों का किया गया निष्पादन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए