नौ माह से पेंशन नहीं मिलने से झारखंड आंदोलनकारी परेशान, सरकार से जल्द भुगतान की मांग

Updated:
विज्ञापन

झारखंड आंदोलनकारी की तस्वीर : प्रभात खबर

झारखंड आंदोलनकारियों को पिछले नौ महीनों से पेंशन नहीं मिली है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। सरकार से जल्द भुगतान की मांग की गई है.

विज्ञापन

मांडू : झारखंड आंदोलनकारियों को पिछले नौ माह से पेंशन का भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लंबे समय से पेंशन नहीं मिलने से आंदोलनकारियों में नाराजगी है. उन्होंने सरकार से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द लंबित पेंशन का भुगतान कराने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पेंशन नहीं मिलने के कारण आर्थिक संकट

झारखंड आंदोलनकारी भुवनेश्वर ठाकुर एवं शनिचरा मरांडी उर्फ कमांडो ने बताया कि पिछले नौ माह से पेंशन नहीं मिलने के कारण आंदोलनकारियों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है. पेंशन ही कई आंदोलनकारियों के लिए जीवन-यापन का महत्वपूर्ण सहारा है. ऐसे में लंबे समय तक भुगतान नहीं होने से उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

पेंशन जल्द भुगतान किया जाए की मांग

आंदोलनकारियों ने कहा कि अलग झारखंड राज्य के गठन के आंदोलन में योगदान देने वाले आंदोलनकारियों के प्रति सरकार को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए. उन्होंने सरकार से मांग की कि लंबित नौ माह की पेंशन जल्द भुगतान किया जाए. उन्होंने कहा कि सरकार झारखंड आंदोलनकारियों की समस्याओं पर विशेष ध्यान दे, ताकि उम्र के इस पड़ाव पर उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े और वे सम्मानपूर्वक एवं सुरक्षित तरीके से अपना जीवन-यापन कर सकें.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola