स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा
फोटो फाइल 9 आर-16 समीक्षा बैठक में शामिल उपायुक्त व अन्य | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ में उपायुक्त ऋतुराज ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की। टीबी उन्मूलन, चिकित्सकों की ड्यूटी और बायोमेट्रिक उपस्थिति पर दिए कड़े निर्देश।
रामगढ़. स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा को लेकर गुरुवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक हुई. टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने शत-प्रतिशत टीबी रोगियों की पहचान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही खनन प्रभावित क्षेत्रों में टीबी उन्मूलन के उद्देश्य से विशेष शिविर आयोजित करने को कहा. उपायुक्त ने सदर अस्पताल में चिकित्सकों की तीन पालियों में ड्यूटी निर्धारित करने, बेहतर कार्य करने वाले चिकित्सकों व नर्स को डॉक्टर ऑफ द मंथ व नर्स ऑफ द मंथ घोषित करने का निर्देश दिया. साथ ही बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य करते हुए अनुपालन नहीं करने वाले चिकित्सकों व कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए. उपायुक्त ने प्रसव पूर्व जांच के प्रतिशत में वृद्धि करने, शिशु सुरक्षा कार्यक्रम को और प्रभावी बनाने व गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए. इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए