East Singhbhum News : गर्भवती को नहीं ली भर्ती, निजी अस्पताल में कराना पड़ा प्रसव

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : गर्भवती को नहीं ली भर्ती, निजी अस्पताल में कराना पड़ा प्रसव

बिना सहिया और कागजात के गर्भवती को भर्ती करने से किया मना

विज्ञापन

घाटशिला. घाटशिला अनुमंडल अस्पताल की व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठे हैं. बुधवार देर रात घाटशिला के राजस्टेट निवासी और झामुमो संगठन सचिव मो. जलील अपनी गर्भवती पुत्री नूरजहां परवीन को लेकर अस्पताल पहुंचे थे. परिजनों का आरोप है कि प्रसव केंद्र के कर्मियों ने सहिया को साथ न लाने और आवश्यक कागजात न होने की बात कहकर मरीज को भर्ती करने से मना कर दिया. मो. जलील के अनुसार, उन्होंने कर्मियों से सहिया से फोन पर बात कर लेने का अनुरोध किया था, क्योंकि वह किसी कार्यक्रम में गयी हुई थी, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गयी. इससे नाराज होकर मो. जलील अनुमंडल अस्पताल के गेट के सामने ही धरने पर बैठ गये और करीब दो घंटे तक विरोध जताया. बाद में परिजन मरीज को एक निजी नर्सिंग होम ले गये, जहां रात करीब 1:20 बजे महिला ने सुरक्षित रूप से शिशु को जन्म दिया.

डीसी व स्वास्थ्य मंत्री से होगी शिकायत

गुरुवार को झामुमो कोषाध्यक्ष बाबूलाल मुर्मू और मुस्लिम मोर्चा के अध्यक्ष शेख अकरुद्दीन ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और घटना पर नाराजगी जतायी. उन्होंने कहा कि इस गंभीर मामले की शिकायत स्वास्थ्य मंत्री और उपायुक्त (डीसी) से की जायेगी.

– बुधवार रात की घटना की विशेष जानकारी नहीं है. उस समय ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर व नर्स ही पूरे मामले की सही जानकारी दे सकते हैं.

– डॉ आरएन सोरेन

, चिकित्सा प्रभारी, घाटशिला अनुमंडल अस्पताल

– मरीज के आने पर जांच की गयी थी. आवश्यक कागजात मांगे गये, लेकिन परिजन के पास कागजात नहीं था. वे नाराज होकर चले गये. कागजात सहिया के पास थे, तो उसे साथ लाना चाहिए था, क्योंकि बिना आवश्यक दस्तावेज के गर्भवती मरीज को भर्ती नहीं किया जाता है.

– डॉ रामचंद्र सोरेन

, चिकित्सक, घाटशिला अनुमंडल अस्पताल

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola