स्कूटी हादसे में युवक की मौत, युवती गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन
West Singhbhum News

स्कूटी का एक्सीडेंट (AI generated image)

West Singhbhum News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव-जैंतगढ़ मुख्य मार्ग पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई और युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. दोनों मेला देखने जा रहे थे, तभी गुडगांव चौक के पास यह हादसा हुआ.

विज्ञापन

मो वसी की रिपोर्ट 

West Singhbhum News: झारखंड के मझगांव-जैंतगढ़ मुख्य मार्ग पर 2 अप्रैल गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. दोनों मेला देखने जा रहे थे, तभी गुडगांव चौक के पास हादसा हो गया. 

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के छोटा लुंती निवासी 22 वर्षीय सोमनाथ बालमुचू और बामेदिरी निवासी करीब 18 वर्षीय बामाई हेम्बम स्कूटी से मझगांव प्रखंड के कोयो (आखड़ी) मेला देखने जा रहे थे. इसी दौरान गुडगांव चौक के पास सड़क किनारे दोनों खून से लथपथ हालत में पड़े मिले. राहगीरों ने घटना की सूचना मझगांव थाना को दी. 

अस्पताल में युवक को मृत घोषित, युवती का इलाज जारी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को मझगांव रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर रंजीत मुर्मू ने सोमनाथ बालमुचू को मृत घोषित कर दिया. वहीं बामाई हेम्बम का इलाज जारी है. उसके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं. 

जांच में जुटी पुलिस, परिजनों में मचा कोहराम

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया है. हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है, क्या स्कूटी अनियंत्रित हुई या किसी वाहन से टक्कर हुई. घटना की खबर मिलते ही मृतक के पिता कुशनू बालमुचू मौके पर पहुंचे और बेटे को देखकर रो पड़े. उन्होंने बताया कि उन्होंने बेटे को रात में मेला जाने से मना किया था, लेकिन वह नहीं माना. 

इसे भी पढ़ें: बाबा मंदिर में गश खाकर गिर गए केरल के श्रद्धालु, अस्पताल में मौत

इसे भी पढ़ें: पलामू में झोलाछाप डॉक्टर पर बड़ी कार्रवाई, सीआईडी की रिपोर्ट में अवैध क्लिनिक सील

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Priya Gupta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola