East Singhbhum News : पक्की सड़क पर चेन वाली मशीन चलाने से उखड़ गयी पिच, आक्रोश

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : पक्की सड़क पर चेन वाली मशीन चलाने से उखड़ गयी पिच, आक्रोश

गालूडीह-नरसिंहपुर सड़क पर ठेकेदार ने दौड़ा दी पोकलेन

विज्ञापन

गालूडीह. गालूडीह-नरसिंहपुर मुख्य सड़क पर गुरुवार को इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास एक ठेकेदार की बड़ी लापरवाही सामने आयी है. ठेकेदार ने हाल ही में करोड़ों रुपये की लागत से बनी चमचमाती पक्की सड़क पर भारी-भरकम पोकलेन मशीन चला दी. इसके कारण सड़क का पिच कई जगह से उखड़ गयी है. सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि सेना के टैंकों की तरह चेन (लोहे की बेल्ट) वाली पोकलेन मशीन को पक्की सड़क पर चलाने की सख्त मनाही होती है. इसका उपयोग मुख्य रूप से पहाड़ों की कटिंग, सुरंग बनाने और गहरी खुदाई जैसे भारी निर्माण कार्यों के लिए किया जाता है. जब यह भारी वाहन सड़क पर चलता है, तो इसके लोहे के ट्रैक पक्की सड़क की टारिंग (अलकतरा) को पूरी तरह उखाड़ देते हैं और सड़क किनारे लगी सुरक्षा पट्टियों को भी भारी नुकसान पहुंचता है.

नियम के मुताबिक पोकलेन को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए बड़े टेलर (ट्रक) का इस्तेमाल किया जाना चाहिए, लेकिन ठेकेदार ने पैसे और समय बचाने के चक्कर में पोकलेन को सीधे सड़क पर ही दौड़ा दिया, जिससे हाल ही में बनी सड़क बर्बाद हो गयी. ग्रामीणों ने कड़ा ऐतराज जताते हुए संबंधित विभाग से ठेकेदार पर कार्रवाई करने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola