East Singhbhum News : वन विभाग ने सड़क निर्माण में अटकाया रोड़ा, ग्रामीणों में आक्रोश

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : वन विभाग ने सड़क निर्माण में अटकाया रोड़ा, ग्रामीणों में आक्रोश

एनओसी नहीं देने पर वन विभाग के कर्मियों को गांव में घुसने नहीं देंगे : ग्रामीण

विज्ञापन

पटमदा. बोड़ाम के पुनसा गांव में गुरुवार को ””””आदिम जुमीद ग्रामसभा”””” के बैनर तले ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. डिमना स्थित गेडवा अलकतरा कंपनी से आमदापहाड़ी गांव तक बनने वाली पक्की सड़क के निर्माण में वन विभाग द्वारा बार-बार बाधा डालने के विरोध में ग्रामीणों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है. बैठक में ग्रामीणों ने वन विभाग के कड़े रुख पर गहरी नाराजगी जतायी. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन वन विभाग एनओसी के नाम पर काम रुकवा देता है. ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद फॉरेस्ट गार्ड बालक हांसदा, सिमोन टुडू और मंगल भगत को स्पष्ट कर दिया कि यदि जल्द एनओसी जारी नहीं हुई, तो वन विभाग के किसी भी कर्मचारी को गांव की सीमा में घुसने नहीं दिया जायेगा. ग्रामीणों ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो वे सड़क पर उतरकर आवागमन को पूरी तरह ठप कर देंगे.

बिना आवेदन स्वीकृत हो जाती हैं योजनाएं : वन विभाग

ग्रामीणों के आक्रोश के बीच वन विभाग के कर्मचारियों ने अपनी सफाई पेश की. उन्होंने कहा कि अक्सर निर्माण विभाग और ठेकेदार बिना विभाग को एनओसी आवेदन दिए ही योजनाओं की स्वीकृति करा लेते हैं. इस कारण काम शुरू होने पर तकनीकी और कानूनी अड़चनें पैदा होती हैं, जिसमें फील्ड स्टाफ की कोई गलती नहीं होती. इस बैठक में मुख्यमंत्री के मामा गुरुचरण किस्कू विशेष रूप से उपस्थित थे. उन्होंने भी ग्रामीणों की समस्या को वाजिब बताते हुए समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया. इसके अलावा जिला परिषद प्रतिनिधि मानिक चंद्र महतो, पंचायत समिति सदस्य विश्वनाथ सिंह, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दीपांकर महतो आदि ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola