East Singhbhum News : सुरक्षा नियमों का पालन करना सामूहिक जिम्मेवारी : डॉ राव

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : सुरक्षा नियमों का पालन करना सामूहिक जिम्मेवारी : डॉ राव

सुरक्षा उपकरणों के बिना लक्ष्य पाना असंभव : सीएमडी

विज्ञापन

नरवा . यूसिल की नरवा कॉलोनी स्थित भाभा ऑडिटोरियम में गुरुवार को ””””द्वितीय वार्षिक खान एवं मिल सुरक्षा समारोह 2025-26”””” का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि यूसिल के सीएमडी डॉ के आनंद राव और विशिष्ट अतिथि वित्त निदेशक बीके दास ने किया. मौके पर सीएमडी डॉ के आनंद राव ने कार्यस्थल पर सुरक्षा की अहमियत पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि काम के दौरान सुरक्षा उपकरणों को पहनना और नियमों का पालन करना विकल्प नहीं, बल्कि जरूरत है. खान सुरक्षा अधिकारियों को अपने अधीन कार्यरत सुपरवाइजरों और अधिकारियों के साथ नियमित रूप से सुरक्षा मानकों पर चर्चा करनी चाहिए. सुरक्षा नियमों को अपनाकर ही हम न केवल अपने जीवन को सुरक्षित रख सकते हैं, बल्कि उत्पादन के लक्ष्यों को भी समय पर पूरा कर सकते हैं. विशिष्ट अतिथि वित्त निदेशक बीके दास ने अधिकारियों को जवाबदेही का पाठ पढ़ाया. उन्होंने कहा कि प्रबंधन द्वारा सुरक्षा सामग्री उपलब्ध करा दी जाती है, लेकिन अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि श्रमिक उन सामग्रियों का सही ढंग से उपयोग कर रहे हैं या नहीं. कार्यस्थल पर निरंतर निगरानी ही दुर्घटनाओं को रोक सकती है. मौके पर मुख्य रूप से यूसिल के सीएमडी डॉ के आनंद राव, वित्त निदेशक बीके दास, जीएम माइंस (जादूगोड़ा) मनोज कुमार, जीएम माइंस (तुरामडीह) चंचल मन्ना, डीजीएम (नरवा पहाड़ माइंस ) मनोरंजन माहली तथा जीएम सेफ्टी केके राव सहित सभी माइंस के अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola