स्कूलों का विलय बच्चों के हित में विरोध करने वालों पर कार्रवाई तय

Updated at : 19 May 2018 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूलों का विलय बच्चों के हित में विरोध करने वालों पर कार्रवाई तय

महुलिया आदर्श मवि में तीन स्कूलों के विलय के बाद एसएमसी का गठन, अध्यक्ष बने रतन गिरि गालूडीह : घाटशिला प्रखंड के महुलिया आदर्श मवि में तीन स्कूल महुलिया बालिका प्रावि, कालीमाटी प्रावि और पाटमहुलिया प्रावि के विलय के बाद शुक्रवार को अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों की बैठक हुई. मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) […]

विज्ञापन

महुलिया आदर्श मवि में तीन स्कूलों के विलय के बाद एसएमसी का गठन, अध्यक्ष बने रतन गिरि

गालूडीह : घाटशिला प्रखंड के महुलिया आदर्श मवि में तीन स्कूल महुलिया बालिका प्रावि, कालीमाटी प्रावि और पाटमहुलिया प्रावि के विलय के बाद शुक्रवार को अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों की बैठक हुई. मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का पुनर्गठन किया गया. इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि डीएसई बांके बिहारी सिंह ने कहा कि स्कूलों का विलय बच्चों की बेहतरी के लिए किया गया है. जो लोग विलय का विरोध कर रहे और स्कूलों के सामानों को ले जाने में बाधा डाल रहे हैं. उसके खिलाफ विभाग कार्रवाई करेगा. उन्होंने कहा कि जिस स्कूल में 100 बच्चे होंगे,
वहां 25 हजार विद्यालय विकास कोष में दिये जायेंगे. जहां 500 बच्चे होंगे वहां 75 हजार और जहां 1000 बच्चे होंगे, वहां एक लाख रुपये विद्यालय विकास कोष में दिये जायेंगे. मौके पर एडीपीओ अखिलेश सिंह, बीइइओ वैद्यनाथ प्रधान, नीति आयोग के सदस्य देवांस सामंत, स्कूल की एचएम विमला सेकुंदा मुखिया सुभाष सिंह समेत शिक्षक, अभिभावक, संयोजिका और ग्रामीण उपस्थित थे.
एसएमसी के अध्यक्ष बने रतन गिरी
महुलिया आदर्श मवि में तीन स्कूलों के विलय के बाद एसएमसी का पुनर्गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष रतन गिरी चुने गये और उपाध्यक्ष उमेश मुंडा. जबकि संयोजिका के रूप में मंजू रानी मांझी, उप संयोजिका सीमा गिरी और वरीय शिक्षक सदस्य के रूप में उत्तम दास चुने गये. इसके अलावा महिला सदस्य के रूप में ममता भालुक, फूलो, पार्वती सिंह, रिंकी मंडल, पुरुष सदस्य के रूप में विद्याधर दत्त, प्रेमा नंद सिंह, छुटू राम सीट, बिल्लू मांझी चुने गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola