कुइलीसुता उउवि स्कूल में पर्याप्त शिक्षक, गुणवत्तापूर्ण होगी पढ़ाई
Updated at : 19 May 2018 4:31 AM (IST)
विज्ञापन

डीएसई ने विलय के बाद स्कूल का लिया जायजा मुसाबनी : शुक्रवार को जिला शिक्षा अधीक्षक बांके बिहारी सिंह विलय के बाद कुईलीसूता उउवि की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे. इस स्कूल में भु़इयांबोरो, भंडारबोरो प्रावि का विलय हुआ है. इस दौरान डीएसइ ने एचएम सुबोध कुमार पोलाई एवं शिक्षकों के साथ बैठक भी की, […]
विज्ञापन
डीएसई ने विलय के बाद स्कूल का लिया जायजा
मुसाबनी : शुक्रवार को जिला शिक्षा अधीक्षक बांके बिहारी सिंह विलय के बाद कुईलीसूता उउवि की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे. इस स्कूल में भु़इयांबोरो, भंडारबोरो प्रावि का विलय हुआ है. इस दौरान डीएसइ ने एचएम सुबोध कुमार पोलाई एवं शिक्षकों के साथ बैठक भी की, जिसमें बेहतर प्रबंधन करने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने समेत अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की. श्री सिंह ने कहा विलय होने से शिक्षकों की संख्या पर्याप्त हो गयी है. अब स्कूल में सही तरीके से पठन पाठन होगा. उन्होंने स्कूल के शौचालय,
बिजली व्यवस्था को भी देखा. कहा बेहतर शिक्षा के लिए दूरी मायने नहीं रखती. कुईलीसूता में विलय के बाद 14 शिक्षक हैं. प्रत्येक सेक्शन में 50 विद्यार्थी होने चाहिए. डीएसइ के साथ आये राज्य स्तरीय टीम के देवांश ने भुइयांबोरो गांव जाकर ग्राम प्रधान संजीवन पातर से विलय के बाद की स्थिति की जानकारी ली. ग्रामीणों ने कहा छोटे बच्चों को परेशानी हो रही है. देवांश ने कहा पढ़ाई का स्तर बेहतर होगा. परेशानियां भी दूर होगी.
शिक्षकों का होगा समायोजन
डीएसइ ने कहा कि गर्मी छुट्टी के बाद विद्यालयों में सभी विषय के विशेषज्ञ शिक्षक उपलब्ध करा दिए जायेंगे. जून के बाद स्कूलों में शिक्षकों का समायोजन किया जायेगा. स्कूल बेहतर होंगे. विद्यार्थियों को पुस्तक मिलेंगे. मौके पर बीइइओ बैकुंठ महतो, एपीओ अखिलेश सिंह, बीपीओ शमीम अख्तर, सीआरपी स्वरूप मोहंती, एसएमसी के अध्यक्ष बैकुंठ पातर आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




